फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar mlc election darbhanga graduate teachers voting sanjay saraogi gopal jee thakur

बिहार एमएलसी चुनाव: संजय सरावगी और गोपाल जी ठाकुर ने डाला वोट, दरभंगा में भाजपा-महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला

Fri, 23 Oct 2026 10:39 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Fri, 23 Oct 2026 10:39 AM IST
सार

बिहार विधान परिषद चुनाव के तहत दरभंगा स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान शुरू हो गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मुसा साह स्कूल और सांसद गोपाल जी ठाकुर ने बहादुरपुर प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला।

विज्ञापन
bihar mlc election darbhanga graduate teachers voting sanjay saraogi gopal jee thakur
मतदान के कतार में खड़े सांसद गोपाल जी ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधान परिषद चुनाव के तहत दरभंगा स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए शुक्रवार को मतदान शुरू हो गया। दरभंगा जिले में 75 मतदान केंद्रों सहित मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 1.35 लाख से अधिक मतदाता 53 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया मतदान

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दरभंगा के मुसा साह स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, भाजपा सांसद गोपाल जी ठाकुर ने बहादुरपुर प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन मतदान प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए है, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

विज्ञापन

सांसद गोपाल जी ठाकुर ने मतदाताओं से की अपील

दरभंगा के भाजपा सांसद गोपाल जी ठाकुर बहादुरपुर स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान करने के बाद उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने मतदाताओं से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के पक्ष में मतदान करने और एनडीए समर्थित उम्मीदवारों को समर्थन देने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा और महागठबंधन के बीच मुकाबला

बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन में दरभंगा सीट को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यहां महागठबंधन के तीन दलों कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन यानी भाकपा माले के उम्मीदवारों का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी डॉ. सर्वेश कुमार से बताया जा रहा है। इस सीट पर कांग्रेस के रजनीकांत पाठक, राजद के अनिल कुमार झा और भाकपा माले के संदीप चौधरी चुनाव मैदान में हैं। वहीं, भाजपा की ओर से डॉ. सर्वेश कुमार उम्मीदवार हैं। जन सुराज के डॉ. इम्तियाज नूरानी भी चुनावी मैदान में हैं और मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

शिक्षक निर्वाचन में डॉ. मदन मोहन झा और डॉ. घनश्याम राय पर नजर

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस के डॉ. मदन मोहन झा का मुकाबला एनडीए समर्थित उम्मीदवार डॉ. घनश्याम राय से बताया जा रहा है। मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलसचिव पद से इस्तीफा देकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे डॉ. घनश्याम राय के समर्थन में एनडीए गठबंधन पूरी ताकत लगा रहा है। अब मतदान के दौरान मतदाताओं का रुझान किस उम्मीदवार के पक्ष में जाता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। 1.35 लाख से अधिक मतदाताओं के वोट से स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत तय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed