{"_id":"67bf2b3539f51a0a690884e3","slug":"bihar-news-union-minister-giriraj-singh-visits-madhubani-launches-scathing-verbal-attack-on-lalu-yadav-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का मधुबनी दौरा, लालू यादव पर जमकर किया जुबानी हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का मधुबनी दौरा, लालू यादव पर जमकर किया जुबानी हमला
Wed, 26 Feb 2025 08:24 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 26 Feb 2025 08:24 PM IST
सार
Giriraj Singh visits Madhubani: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बुधवार को मधुबनी जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने पूर्व सीएम लालू यादव पर जमकर जुबानी हमला किया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाशिवरात्रि के अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह मधुबनी जिले में पहुंचे। यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। महाशिवरात्रि के अवसर पर थाना चौक स्थित शिव मंदिर में गिरिराज सिंह ने शिवालय में पूजा पाठ के उपरांत प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की सड़कों की क्या स्थिति थी, आप सभी जानते हैं।
विज्ञापन
गिरिराज सिंह बोले, बिहार में न सड़क थी, न बिजली थी और न ही सिंचाई की सुविधा थी। कोसी मिथिलांचल क्षेत्र में 50,000 हेक्टेयर भूमि में खेती की जाएगी। गंगा नदी पर 17 पुल बनाए गए हैं। सड़कों का जाल बिछाया गया है। साल 2025 की विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ना तय हो गया है और इसकी तैयारी जोर-जोर से चल रही है।
विज्ञापन
इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार की जनता को लालू यादव मॉडल पसंद नहीं है। नीतीश मॉडल पसंद है। साथ ही तेजस्वी यादव दो बार एमएलए बने हैं। डिप्टी सीएम भी बने हैं, लेकिन बिहार का कोई विकास नहीं हो सका है। इसलिए डबल इंजन की सरकार की बदौलत बिहार में तेजी से विकास हुआ है और आगे भी होगा। इसलिए नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2025 की विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा और चौमुखी विकास भी बिहार का होगा।
विज्ञापन