{"_id":"6a3ddaf5d9cb48a15203cfc3","slug":"bihar-news-uncle-attacked-nephew-a-knife-one-death-other-undertreatment-dmch-accused-uncle-absconding-darbhanga-news-c-1-1-noi1239-4436663-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पानी की बोतल के पैसे मांगने पर भड़का चाचा, दो भतीजों पर किया चाकू से हमला; एक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पानी की बोतल के पैसे मांगने पर भड़का चाचा, दो भतीजों पर किया चाकू से हमला; एक की मौत, दूसरा गंभीर
Fri, 26 Jun 2026 09:32 AM IST
दरभंगा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 09:32 AM IST
सार
दरभंगा के मोतीपुर गांव में पानी की बोतल के पैसे मांगने पर चाचा ने दो भतीजों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में गोलू साह की मौत हो गई, जबकि उसका भाई चंदन गंभीर रूप से घायल है और डीएमसीएच में भर्ती है। आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
बहेड़ा थाना
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
दरभंगा जिले में पानी की बोतल के पैसे मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बहेड़ा थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव में गुरुवार रात चाचा ने अपने दो भतीजों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। वारदात के बाद आरोपी चाचा फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
पानी की बोतल के पैसे मांगने पर शुरू हुआ विवाद
पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार, मोतीपुर गांव निवासी दो सगे भाई अकलू साह और प्रमोद साह की अगल-बगल किराना दुकानें हैं। गुरुवार रात प्रमोद साह ने भाई की दुकान से पानी की एक बोतल ली। दुकान पर मौजूद अकलू साह के बेटे गोलू साह ने जब चाचा से बोतल के पैसे मांगे, तो वह नाराज हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई।
बीच-बचाव करने पहुंचे भाई पर भी किया हमला
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर प्रमोद साह ने चाकू निकालकर गोलू साह पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे गोलू के भाई चंदन साह को भी उसने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर चोट लगने से गोलू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चंदन को स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
कई महीनों से चल रहा था पारिवारिक विवाद
स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच कारोबार को लेकर पिछले कई महीनों से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि घटना से पहले एक ग्राहक प्रमोद साह की दुकान पर सामान लेने आया था, लेकिन कीमत पूछने के बाद उसने अकलू साह की दुकान से सामान खरीद लिया। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच तनाव बना हुआ था, जो गुरुवार रात हिंसक घटना में बदल गया।
ये भी पढ़ें- 3 लाख की उधारी पर खूनी खेल! दोस्त को पैसे लौटाने बुलाया, तानी पिस्टल; बची जान तो भीड़ ने फूंक दी कार
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही बहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है।
बहेड़ा थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।