{"_id":"67f78882b07568e8e40a3c67","slug":"bihar-news-two-persons-died-after-tractor-trolley-loaded-with-bricks-overturned-in-madhubani-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: ईंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो व्यक्तियों की मौत, कलुआही थाना क्षेत्र का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: ईंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो व्यक्तियों की मौत, कलुआही थाना क्षेत्र का मामला
Thu, 10 Apr 2025 02:29 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 10 Apr 2025 02:29 PM IST
सार
Tractor-Trolley Overturned: ईंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस दौरान दो व्यक्तियों की मौत हो गई। मामला कलुआही थाना एरिया के मलमल गांव का है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मधुबनी जिले में ईंट से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। घटना कलुआही थाना क्षेत्र के मलमल गांव की है। उत्तरवारी टोला स्थित बंगला पोखरा के निकट जहीर मलमली के घर से मुख्य सड़क से मोहम्मद नजमी के घर तक जाने वाली पीसीसी सड़क में मो. रजी अहमद के घर के निकट एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर ईंट लोड कर रहा था।
विज्ञापन
बता दें कि उसी समय पीसीसी ढलाई सड़क धंस गई, जिससे ट्रैक्टर पोखरे में पलट गया। जो करीब 10 फीट गड्ढे में जा गिरा। बगल चलते राहगीर मलमल निवासी मो. खलील का दामाद मो. आलम (45) जो रहिका थाना के लखसारी निवासी और उसका पोता शकीर (10) की मौत हो गई। मृतक दो दिन पूर्व अपने ससुराल मलमल आया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जमीन विवाद में हिंसक झड़प के दौरान चार लोग घायल, आग लगाकर सामान जलाए
विज्ञापन
घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने कलुआही थाना पुलिस को दिया। घटना की सूचना मिलते ही कलुआही के थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार सीओ मुकेश कुमार सिंह सहित पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचे। घटना स्थल पर उपस्थित सीओ मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया है। समझाने के बाद भी पोस्टमॉर्टम नहीं कराया जा रहा है। शव को मृतक के परिजन अपने साथ अपने घर ले गए। जहां कफन-दफन की प्रतिक्रिया की जा रही है।
यह भी पढ़ें: प्यार के खेल में परिजन ही बने दुश्मन, दिल्ली से लाकर घर में ले ली जान