फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: Three rounds fired at the shutter of closed fertilizer shop in Samastipur Crime News

Bihar News: समस्तीपुर में बंद खाद दुकान की शटर पर तीन राउंड फायर, रंगदारी नहीं देने पर फायरिंग का शक

Thu, 05 Sep 2024 06:18 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 05 Sep 2024 06:18 PM IST
सार

दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि गोलीबारी की घटना की जांच कई पहलुओं पर की जा रही है। पीड़ित का बयान लिया जा रहा है, घटना की पीछे रंगदारी की बात भी हो सकती है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।

विज्ञापन
Bihar News: Three rounds fired at the shutter of closed fertilizer shop in Samastipur Crime News
मौके पर लगी भीड़ और जमीन पर खड़ी पड़े खोखे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के एनएच 28 पर स्थित सातनपुर चौक की एक खाद दुकान पर गुरुवार सुबह बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायर किए। इसके बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। लेकिन, घटना से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। 

विज्ञापन

हालांकि, फायरिंग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मौके पर पुलिस ने तीन खोखे बरामद कर जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे रंगदारी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि दुकानदार और उनके परिजन खुलकर कुछ नहीं बोल रहे हैं।
विज्ञापन


बताया गया कि सुबह करीब 7:00 बजे सातनपुर चौक पूरी तरह से खुला भी नहीं था। इस दौरान दो बाइक सवार बदमाश पहुंचे और बंद खाद दुकान के शटर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे भगवानपुर कमला निवासी संजय सिंह की खाद-बीज की दुकान के शटर में छेद हो गया। गोलीबारी के बाद बदमाश चांद चौर की ओर एनएच पर फरार हो गए। स्थानीय लोगों से मिली सूचना पर उजियारपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने दुकान के अंदर एक बोरी में फंसा गोली का पिलेट और बाहर से तीन खोखे बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंगदारी के लिए फायरिंग की आशंका
फायरिंग की इस घटना के पीछे रंगदारी की बात सामने आई है। हालांकि, दुकानदार और उनके परिवार के लोग मामले में खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। चर्चा है कि घटना के पीछे की असली वजह रंगदारी है, बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए गोलीबारी की है। 


पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा
दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि गोलीबारी की घटना की जांच कई पहलुओं पर की जा रही है। पीड़ित का बयान लिया जा रहा है, घटना की पीछे रंगदारी की बात भी हो सकती है। पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं, जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed