फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sensation in Darbhanga Minor Girl Missing from In-Laws’ Home After Love Marriage FIR Filed

Bihar News: दरभंगा में सनसनी; लव मैरिज के बाद नाबालिग छात्रा ससुराल से लापता, हत्या की आशंका में एफआईआर दर्ज

Wed, 06 May 2026 05:07 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Wed, 06 May 2026 05:07 PM IST
सार

Bihar News: दरभंगा के कमतौल में लव मैरिज करने वाली नाबालिग छात्रा ससुराल से लापता हो गई। परिजनों ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताते हुए पति समेत चार लोगों पर केस दर्ज कराया है। पुलिस एसआईटी बनाकर जांच में जुटी है। पढ़े पूरी खबर...

विज्ञापन
Sensation in Darbhanga Minor Girl Missing from In-Laws’ Home After Love Marriage FIR Filed
कमतौल थाना क्षेत्र का मामला - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां प्रेम विवाह करने वाली एक नाबालिग छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल से लापता हो गई है। परिजनों ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है और पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


नाबालिग ने भागकर की थी शादी
जानकारी के अनुसार, आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने अपने 12वीं में पढ़ने वाले प्रेमी राजन कुमार के साथ 22 दिसंबर 2025 को घर से भागकर शादी कर ली थी। इसके बाद वह ससुराल में रहने लगी। पीड़िता के दादा का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष की ओर से दहेज में 4 लाख रुपये नकद और चार भर सोने के गहनों की मांग की जाने लगी।
विज्ञापन


परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
परिजनों का कहना है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर 14 अप्रैल को लड़की के साथ मारपीट की गई। इसके दो दिन बाद, यानी 16 अप्रैल से वह अचानक लापता हो गई। परिजनों ने यह भी दावा किया है कि लड़की गर्भवती थी, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है। करीब 20 दिनों से कोई सुराग नहीं मिलने पर उन्होंने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज
इस मामले में कमतौल थाना में कांड संख्या 93/26 के तहत पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी के रूप में राजन कुमार, उसके पिता विनय यादव, मां वीणा देवी और दादा तेजू यादव को नामजद किया गया है, जो फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं।

मामले की जांच शुरू
सदर डीएसपी-2 शुभेन्द्र कुमार सुमन ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि स्थानीय स्तर पर पंचायत कर इस नाबालिग विवाह को पहले दबा दिया गया था, जिससे पुलिस को समय पर जानकारी नहीं मिल सकी।

जांच के लिए एसआईटी गठित
पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले लड़की घर से निकली थी, जिसे बाद में लड़के पक्ष के लोग वापस लाए थे। उस दौरान मारपीट की बात भी सामने आई है। लड़की की मां के बयान में दहेज प्रताड़ना की पुष्टि होने पर केस दर्ज किया गया है। जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया जा रहा है। इसके अलावा डॉग स्क्वायड, एफएसएल टीम और तकनीकी विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। आसपास के जिलों में भी लड़की की तस्वीर भेजी गई है ताकि जल्द से जल्द उसका पता लगाया जा सके।


ये भी पढ़ें-  Bihar : अनंत सिंह को अब कौन-कैसे बचाएगा? हर बार जेल जाकर निकल रहे; इस बार क्या होगा?

सभी पहलुओं पर पुलिस कर रही जांच
फिलहाल हत्या के ठोस सबूत नहीं मिले हैं, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं- हत्या, अपहरण या कहीं बेच दिए जाने की आशंका पर जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वारंट की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जरूरत पड़ने पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की जाएगी। थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed