{"_id":"6a24084aecac41a3ae09dd87","slug":"bihar-news-sister-in-law-and-sister-in-law-drowned-in-ganga-simaria-sister-in-laws-body-recovered-darbhanga-news-c-1-1-noi1239-4365177-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: श्राद्ध के बाद गंगा स्नान करने गया था परिवार, घाट में डूबीं ननद-भाभी; एक का शव मिला, दूसरी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: श्राद्ध के बाद गंगा स्नान करने गया था परिवार, घाट में डूबीं ननद-भाभी; एक का शव मिला, दूसरी लापता
Sat, 06 Jun 2026 07:35 PM IST
दरभंगा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 07:35 PM IST
सार
दरभंगा के बिशनपुर गांव से सिमरिया घाट गंगा स्नान के लिए गए परिवार की दो महिलाएं, ननद और भाभी, तेज आंधी-बारिश के दौरान गंगा में डूब गईं। 17 वर्षीय सुंदरी कुमारी का शव बरामद हो गया है, जबकि 24 वर्षीय मन्नू देवी की तलाश एसडीआरएफ की टीम कर रही है।
विज्ञापन
मौत के बाद रोते परिजन
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
दरभंगा जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र के एक परिवार के लिए गंगा स्नान का कार्यक्रम मातम में बदल गया। परिवार के करीब 40 सदस्य श्राद्ध कर्म के बाद शुद्धिकरण के लिए बेगूसराय के सिमरिया घाट पहुंचे थे, जहां गंगा स्नान के दौरान ननद और भाभी नदी में डूब गईं। हादसे में एक युवती का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरी महिला की तलाश देर शाम तक जारी रही। मृतका की पहचान श्रवण महतो की 17 वर्षीय पुत्री सुंदरी कुमारी उर्फ मुस्कान के रूप में हुई है। वहीं, लापता महिला की पहचान अरुण महतो की 24 वर्षीय पत्नी मन्नू देवी के रूप में की गई है।
शुद्धिकरण के लिए गया था पूरा परिवार
परिजनों के अनुसार, लक्ष्मण महतो की मां के निधन के बाद श्राद्ध कर्म संपन्न हुआ था। इसके बाद परंपरा के अनुसार परिवार के करीब 40 सदस्य शनिवार को गंगा स्नान के लिए सिमरिया घाट पहुंचे थे। अधिकांश लोग स्नान कर बाहर निकल चुके थे, जबकि मन्नू देवी और सुंदरी कुमारी नदी में ही थीं। इसी दौरान मौसम अचानक बदल गया। तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई, जिससे गंगा का जलस्तर और बहाव बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों महिलाएं गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं।
काफी प्रयास के बाद मिला एक शव
परिजनों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। काफी देर की तलाश के बाद सुंदरी कुमारी उर्फ मुस्कान का शव नदी से बरामद कर लिया गया। वहीं, मन्नू देवी का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
प्रशासन को कई बार दी गई सूचना
परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद प्रशासन को कई बार सूचना दी गई, लेकिन सहायता समय पर नहीं पहुंची। उनका कहना है कि करीब दो घंटे बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद एसडीआरएफ और गोताखोरों को बुलाया गया।
एसडीआरएफ की टीम कर रही तलाश
घटना के बाद एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। देर शाम तक मन्नू देवी का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।
ये भी पढ़ें- रील्स का ऐसा जुनून! मुखिया पिंकी देवी ने चलती ट्रेन के गेट पर किया खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल
परिवार में पसरा मातम
एक ही परिवार की ननद और भाभी के साथ हुए इस हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। जिस परिवार ने कुछ दिन पहले बुजुर्ग सदस्य को खोया था, उसी परिवार पर एक और दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है।