Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: SC-ST Special Court sentences murder convict to life imprisonment

Bihar News: एससी-एसटी विशेष अदालत ने हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई, 10 हजार अर्थदंड भी लगाया

Sat, 06 Dec 2025 11:22 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sat, 06 Dec 2025 11:22 AM IST
सार

Bihar: मधुबनी की SC/ST विशेष अदालत ने सुशील साफी हत्या मामले में आरोपी नरेश यादव को आजीवन कारावास और ₹10 हजार अर्थदंड की सजा सुनाई। आरोपी ने चोरी के आरोप में सुशील पर लाठी से हमला किया था, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Bihar News: SC-ST Special Court sentences murder convict to life imprisonment
सिविल कोर्ट मधुबनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला अपर सत्र न्यायालय प्रथम सह विशेष न्यायालय (एससी/एसटी) ने एक हत्या के मामले में सुनवाई पूरी करते हुए आरोपी नरेश यादव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर ₹10,000 का अर्थदंड भी लगाया गया है। न्यायालय ने आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 तथा एससी/एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत दोषी करार दिया।

विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक सपन कुमार सिंह ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि घटना के दिन सूचक का भांजा सुशील कुमार साफी अपने आंगन में मौजूद था। उसी दौरान आरोपी नरेश यादव अपनी पत्नी के साथ वहां पहुंचा और सुशील पर ₹4,000 चोरी करने का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट करने लगा। मारपीट के दौरान आरोपी ने लाठी से सुशील के सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


पढे़ं: बरात से पहले उठा भाई का जनाजा, शादी का सामान लेने निकले दो युवकों की सड़क हादसे में मौत; परिजन बेसुध    

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल सुशील को इलाज के लिए दरभंगा के डीएमसीएच ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे पीएमसीएच पटना रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।इस मामले में मृतक के मामा दिनेश कुमार ने बिस्फी पतौना थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसके बाद यह मामला न्यायालय में विचाराधीन हुआ। सजा सुनाए जाने के बाद मृतक के परिजनों ने इसे न्याय की जीत बताया और कोर्ट के फैसले पर संतोष व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed