फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: Two youths who had gone out to buy goods for their brother wedding died in a road accident

Bihar: बरात से पहले उठा भाई का जनाजा, शादी का सामान लेने निकले दो युवकों की सड़क हादसे में मौत; परिजन बेसुध

Sat, 06 Dec 2025 10:48 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sat, 06 Dec 2025 10:48 AM IST
सार

Bihar: मोहिउद्दीननगर में NH-122B पर देर शाम सड़क हादसे में अमन कुमार और राहुल कुमार की मौत हो गई। अमन के भाई की अगले दिन शादी थी। खरीदारी के दौरान दोनों गंभीर रूप से घायल मिले और अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Bihar News: Two youths who had gone out to buy goods for their brother wedding died in a road accident
अस्पताल में जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र से गुजरने वाले NH-122B पर कल्याणपुर बस्ती डीह के पास शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बढौना निवासी सुरेश राय के पुत्र अमन कुमार और हरपुर बोचहा पंचायत के लखन राय के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक अमन कुमार के बड़े भाई की शुक्रवार, 5 दिसंबर को शादी थी। शादी की तैयारियों के सिलसिले में अमन, अपने मित्र राहुल के साथ आवश्यक सामान खरीदने के लिए देर शाम पल्सर बाइक से मदुदाबाद चौक जा रहा था। इसी दौरान कल्याणपुर बस्ती डीह के पास दोनों युवक सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले।

विज्ञापन


पढ़ें: पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर महिला ने अपनी नस काटी; खुद को किस अधिकारी की पत्नी बताया? 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सचिन कुमार और अपर थानाध्यक्ष अन्नू सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत दोनों को सीएचसी मोहिउद्दीननगर ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे की जानकारी मिलते ही दोनों गांवों में मातम छा गया। जिस घर में बारात निकलनी थी, वहाँ अर्थी उठ गई और शादी की खुशियाँ पल भर में मातम में बदल गईं। पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है और आसपास के CCTV फुटेज खंगालने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed