फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: Rural doctor injured in firing incident died, angry people blocked Samastipur-Darbhanga main road

Bihar News: गोलीबारी से घायल ग्रामीण चिकित्सक की मौत, गुस्साए लोगों ने जाम किया समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग

Sat, 28 Sep 2024 02:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 28 Sep 2024 02:33 PM IST
सार

Samastipur News: समस्तीपुर में गोलीबारी की घटना में घायल हुए ग्रामीण चिकित्सक की मौत हो गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे आम लोगों, राहगीरों और बच्चों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।

विज्ञापन
Bihar News: Rural doctor injured in firing incident died, angry people blocked Samastipur-Darbhanga main road
मृतक ग्रामीण चिकित्सक सुनील चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थानाक्षेत्र के भगीरथपुर गांव में दवा दुकानदार और ग्रामीण चिकित्सक सुनील चौधरी की गोली लगने से हुई मौत के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। पांच दिन पूर्व बदमाशों द्वारा की गई गोलीबारी में घायल सुनील चौधरी की शुक्रवार रात पटना के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार सुबह जैसे ही उनका शव समस्तीपुर पहुंचा, गांव वालों का आक्रोश भड़क उठा। फिर उन्होंने समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग को मगरदही घाट के पास जाम कर दिया। 

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात ठप हो गया। इस जाम के कारण सुबह-सुबह स्कूल और कार्यालय जाने वाले लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। खासकर बच्चों और दैनिक यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। 
विज्ञापन



 
आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य आरोपी गांधी चौधरी की गिरफ्तारी, मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा और परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। आक्रोश बढ़ता देख नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम खत्म करवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
जानकारी के मुताबिक, घटना 23 सितंबर की रात की है, जब सुनील चौधरी अपनी दवा की दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिसमें एक गोली उनके शरीर में जा लगी। उसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल सुनील चौधरी को समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना के मेदांता हॉस्पिटल रेफर किया गया था। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार मध्यरात्रि उनकी मौत हो गई। 
 
बताया जा रहा है कि सुनील चौधरी की पत्नी के बयान पर कल्याणपुर थानाक्षेत्र के भगीरथपुर गांव के गांधी चौधरी समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मुख्य आरोपी गांधी चौधरी अभी भी फरार है। गांधी चौधरी पहले भी गांव के संतोष राय पर गोली चलाने का आरोपी रहा है। 

 
गांव वालों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते संतोष राय पर हुए हमले के मामले में सक्रिय होती और गांधी चौधरी को गिरफ्तार कर लेती, तो सुनील चौधरी की जान बचाई जा सकती थी। पुलिस अब मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है, लेकिन गांव में पुलिस की सुस्ती को लेकर भारी नाराजगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed