{"_id":"6a5e27fa9fb2a2f9f9059761","slug":"bihar-news-pg-student-commits-suicide-hostel-body-found-hanging-video-call-police-investigating-darbhanga-news-c-1-1-noi1239-4522690-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पीजी हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, वीडियो कॉल के दौरान दी जान! दरवाजा तोड़ निकाला गया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पीजी हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, वीडियो कॉल के दौरान दी जान! दरवाजा तोड़ निकाला गया शव
Mon, 20 Jul 2026 09:04 PM IST
दरभंगा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 09:04 PM IST
सार
Bihar News: दरभंगा के निजी गर्ल्स हॉस्टल में एक पीजी छात्रा का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। छात्रा के कान में हेडफोन लगा था और सामने मोबाइल रखा था, जिससे वीडियो कॉल के दौरान घटना होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
आत्महत्या मामला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित निजी गर्ल्स हॉस्टल में 23 वर्षीय पीजी छात्रा का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मौके से छात्रा के कान में लगे हेडफोन और सामने रखा मोबाइल बरामद किया है। घटना की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, एफएसएल की टीम भी कमरे की जांच में जुटी है। मृतका मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है।
डायल-112 की सूचना पर पहुंची पुलिस, कमरे का दरवाजा तोड़ा
पटना से डायल-112 पर सूचना मिलने के बाद दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। छात्रा के कान में हेडफोन लगा था और सामने मोबाइल रखा था, जिससे वीडियो कॉल चलने की आशंका जताई जा रही है। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।
कैसे हुआ घटना का खुलासा?
घटना के संबंध में मकान मालिक के पिता ने बताया कि उनके बेटे के मकान में मधुबनी जिले की रहने वाली छात्रा किराये पर रहती थी। वह मिथिला विश्वविद्यालय में पीजी की पढ़ाई कर रही थी। दोपहर में कमरे से कोई आवाज नहीं आने पर दरवाजा खुलवाने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो छात्रा फंदे से लटकी हुई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: 1100 श्रद्धालुओं को लेकर सोमनाथ के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी
मोबाइल और डिजिटल साक्ष्यों की होगी गहन जांच
विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन मोबाइल समेत सभी डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।