फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: bettiah police arrested fake ADM

Bihar News: एडीएम बनकर घूम रहा था युवक, गांव जाने के लिए मांगा एस्कॉर्ट, पोल खुली तो पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 07 May 2025 12:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 07 May 2025 12:25 PM IST
सार

Bettiah News: बेतिया पुलिस ने फर्जी एडीएम को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक ने गांव जाने के लिए पुलिस से एस्कॉर्ट मांगा था। इस दौरान उसकी पोल खुल गई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 
 

विज्ञापन
Bihar News: bettiah police arrested fake ADM
आरोपी जयशंकर कुमार झा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया में पुलिस ने एक फर्जी एडीएम को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। 

विज्ञापन


मामला जिले के रामनगर का है, जहां पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है जो खुद को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी का अपर जिला मजिस्ट्रेट बता रहा था। वह मारुति वैगनआर कार पर ‘भारत सरकार’ और ‘अपर मजिस्ट्रेट’ का बोर्ड लगाकर घूम रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि वह पहले मोतिहारी में बीएचसीओ, फिर मुजफ्फरपुर में बीडीओ और फिर एडीएम के पद पर कार्यरत था। युवक ने दावा किया कि वह 18 जून 2025 को लखीमपुर खीरी में एडीएम के पद पर ज्वाइन करने वाला था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: युद्ध की मॉक ड्रिल यहां नहीं, मगर भारी तादाद में पुलिस की तैनाती; गोपालगंज में एक हत्या से तनाव इतना बढ़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की पहचान मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र के जयशंकर कुमार झा के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक ने कई फर्जी दस्तावेज और पहचान पत्र तैयार कर रखे हैं। वह कभी किसी सरकारी पद पर नियुक्त ही नहीं हुआ है।


फर्जी एडीएम जयशंकर पहले एसडीपीओ कार्यालय पहुंचा और वहां एएसपी से मिलने की कोशिश की। इसके बाद वह रामनगर थाना पहुंचा और थानाध्यक्ष ललन कुमार से गांव जाने के लिए पुलिस एस्कॉर्ट की मांग की। उसकी बातों पर थानेदार को शक हुआ। उससे पहचान पत्र मांगा गया तो उसने एडीएम का फर्जी आईडी कार्ड दिखाया। जांच में यह भी पता चला कि कार उसके पिता अभय झा के नाम पर है। अभय झा हरिनगर शुगर मिल में काम करते हैं।

ये भी पढ़ें: न कोर्ट का फैसला काम आ रहा था न पुलिस कर रही थी मदद, क्या करता मार डाला; आरोपी ने क्यों कही यह बात?

थानाध्यक्ष कुमार ने बताया कि सत्यापन के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कार जब्त कर ली है और युवक से पूछताछ की जा रही है। सभी दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। आरोपी के और भी सिंडिकेट हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed