फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News Now cancer patients will be treated in Darbhanga too Minister Mangal Pandey inaugurated hospital

Bihar News: अब दरभंगा में भी कैंसर के मरीजों का होगा इलाज, मंत्री मंगल पांडेय ने अस्पताल का किया उद्घाटन

Thu, 23 Jan 2025 08:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 23 Jan 2025 08:30 PM IST
सार

मिथिलांचल सहित बिहार में बढ़ते ओरल कैंसर रोगियों को देखते हुए होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल का उद्घाटन किया गया। बताया जाता है कि यह मुंबई के होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल के द्वारा संचालित किया जाएगा।

विज्ञापन
Bihar News Now cancer patients will be treated in Darbhanga too Minister Mangal Pandey inaugurated hospital
मंत्री मंगल पांडेय ने अस्पताल का किया उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय सहित सांसद गोपालजी ठाकुर एवं अति पिछड़ा कल्याण मंत्री हरि सहनी ऑफ नगर भाजपा विधायक संजय सरावगी ने होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। उद्घाटन सभा में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री का कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मिथिलांचल की रीति-रिवाज पाग चादर और माला पहना कर स्वागत किया। उद्घाटन के अवसर पर मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि बिहार के ओरल कैंसर पीड़ित मरीजों के लिए वरदान साबित होगा होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल।

विज्ञापन


बताया जाता है बिहार की सरकार ने सदर अस्पताल के लिए बनाए 100 बेडों के भवन को डेडीकेटेड कैंसर हॉस्पिटल को हैंड ओवर कर दिया है। यह अस्पताल आज से काम करना शुरू कर दिया है। इस अस्पताल में अभी प्रथम चरण में मुंह, सिर और गर्दन के कैंसर पीड़ित मरीजों का इलाज से लेकर कीमोथेरेपी और फिजियोथेरेपी तक किया जाएगा। अब कैंसर के मरीजों को महंगे इलाज के बड़े शहर में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मौजूद स्वास्थ्य सचिव डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि एक सर्वे के अनुसार बिहार में मुंह सिर और गर्दन के कैंसर रोगियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। अब इस रोग से पीड़ित मरीजों को इलाज के बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि खास करके मुंह के कैंसर पीड़ितों को ऑपरेशन के बाद रेडियेशन कराने के बाद उनकी आवाज बदल जाती है। इसके लिए यहां फिजियोथेरेपी की व्यवस्था भी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा, बिहार में कैंसर रोग एक गंभीर बीमारी के रूप में फैल रहा है। इस संस्था को पूरे बिहार के लोगों को ध्यान में रखते हुए ओरल कैंसर पीड़ितों के होमी भाभा कैंसर अस्पताल के माध्यम से डेडीकेटेड किया है। इसको पूरे बिहार के परिपेक्ष्य में इस अस्पताल को और विकसित करने वाले हैं। इस अस्पताल के निर्माण पर 70 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत आ रही है। इसके चालू हो जाने मिथिलांचल, कोसी और सीमांचल के कैंसर पीड़ित लोगों को इलाज में काफी सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed