{"_id":"69ff1094f2757edbe905f198","slug":"bihar-news-nepali-vehicle-crushes-schoolgirlshe-spot-death-driver-vehicle-abscond-darbhanga-news-c-1-1-noi1239-4259372-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: कोचिंग पढ़ने जा रही मासूम को नेपाली वाहन ने कुचला, आठ साल की बच्ची की दर्दनाक मौत; मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: कोचिंग पढ़ने जा रही मासूम को नेपाली वाहन ने कुचला, आठ साल की बच्ची की दर्दनाक मौत; मचा हड़कंप
Sat, 09 May 2026 08:02 PM IST
दरभंगा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 08:02 PM IST
सार
Bihar News: मधुबनी के हरलाखी में कोचिंग पढ़ने जा रही 8 साल की छात्रा को नेपाली नंबर के तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। गंभीर हालत में बच्ची को डीएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विलाप करती हुई मां
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बिहार के मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठ वर्षीय स्कूली छात्रा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कोचिंग पढ़ने जा रही बच्ची को एक तेज रफ्तार नेपाली नंबर के वाहन ने कुचल दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना कमतौल गांव की है, जहां हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया। मृत बच्ची की पहचान स्थानीय निवासी रंजू देवी की पुत्री के रूप में हुई है। वह पांचवीं कक्षा की छात्रा थी।
स्कूल से लौटकर कोचिंग जा रही थी बच्ची
परिजनों के अनुसार, बच्ची शनिवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद कोचिंग पढ़ने के लिए निकली थी। इसी दौरान कमतौल चौक के पास तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन बच्ची के सिर पर चढ़ता हुआ निकल गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से बच्ची को तुरंत साहरघाट के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पिता पंजाब में करते हैं मजदूरी
मृतका की मां रंजू देवी ने बताया कि उनके पति लुधियाना में रहकर मजदूरी करते हैं। बेटी की मौत की सूचना मिलते ही वह वापस घर के लिए रवाना हो गए हैं। परिवार में दो बहन और एक भाई हैं। बच्ची की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मृतका के मामा सुमित कुमार ने बताया कि उनकी भांजी पढ़ाई में काफी तेज थी और रोज की तरह कोचिंग जा रही थी। उन्होंने आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar News: महिला संग आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए मदरसा शिक्षक, गांव वालों ने घर घेरकर किया जमकर बवाल
पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।