फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: Murder case on Bihar Madhubani family killer before killing in darbhanga husband wife dowry case

Bihar: महिला की हत्या के पहले ही मर्डर का केस! पत्नी-बच्चों समेत चार के हत्यारे को ढूंढ रही पुलिस भी चौंकी

Sun, 12 May 2024 01:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 12 May 2024 01:28 PM IST
सार

Bihar News: सास और दो बच्चों के साथ पत्नी के हत्यारे पहले ही अपनी पत्नी की हत्या का केस था- यह जानकारी मधुबनी पुलिस के लिए चौंकाने वाली थी। उसने इसी पत्नी को लगभग मार दिया और फिर मरा सोच परदेस भाग गया। परिजनों ने तभी हत्या का केस दर्ज करा दिया था।
 

विज्ञापन
Bihar News: Murder case on Bihar Madhubani family killer before killing in darbhanga husband wife dowry case
पुलिस आरोपी और उसके परिवार की खोजबीन में जुटी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर के सुखेत गांव में अपने ससुराल में एक शख्स ने पत्नी किरण देवी, सास प्रमिला देवी सहित अपनी ही दो बेटियों प्रीति (6) और प्रिया (4) की हत्या कर दी। आरोपी की पहचान दरभंगा जिले के सकतपुर थाना क्षेत्र के अवाम गांव निवासी दसरथ महतो के बेटे पवन महतो के रूप में हुई है। घटना के बाद से हत्यारा पवन महतो का पूरा परिवार घर छोड़कर फरार है। लेकिन ससुराल वाले आरोपी पवन महतो पर हत्या से पहले ही दरभंगा जिले के सकतपुर थाने में सितंबर 2021 में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करा चुके हैं।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, सितंबर 2021 में पति पवन महतो और ससुराल वालों ने मिलकर किरण देवी को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया था। उसके बाद स्थानीय थाना पुलिस की मदद से उसे आरोपी के घर से निकलवाकर मायके वालों के हवाले कर दिया था। उसके बाद परिजन डॉक्टर से इलाज करवाने के बाद किरण देवी को झंझारपुर में अपने साथ ही रख रहे थे। इस घटना के बाद से ही किरण देवी का पति भागकर चेन्नई कमाने चला गया था। बीती रात हुई घटना के बाद जब झंझारपुर थाना की पुलिस आरोपी को खोजने दरभंगा पहुंची तो पता चला कि आरोपी का पूरा परिवार घर छोड़कर फरार हो गया है। हालांकि जब झंझारपुर पुलिस उसे खोजने दरभंगा पहुंची तो स्थानीय पुलिस ने फाइलों को खंगाला तो जानकारी मिली कि सकतपुर थाने में पवन महतो के खिलाफ पहले से ही हत्या की प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, हत्यारोपी पवन महतो अपने पिता दसरथ महतो की सात सन्तानों में सबसे बड़ा है। पवन की शादी दस वर्ष पूर्व मधुबनी जिले के झंझारपुर सुखेत गांव की किरण देवी के साथ हुई थी। इस बीच उसे दो बेटियां भी हुईं थी। ग्रामीणों के अनुसार, शादी के बाद ही पवन और उसका परिवार पत्नी किरण को दहेज के लिए प्रताड़ित किया करते थे। इस मामले को लेकर सितंबर 2021 में भी सकतपुर थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उसके बाद पुलिस के सहयोग से किरण देवी को घर से निकलवाकर मायके वालों के हवाले कर उसे इलाज के लिए भेजा गया था। इस घटना के बाद आरोपी पवन कमाने के लिए चेन्नई चला गया था। कुछ दिन पहले ही वह परदेस से कमाकर लौटा था और गांव में ही सड़क किनारे चाय की दुकान चलाने लगा था। बताया जा रहा है कि इस बीच उसने ससुराल वालों और पत्नी किरण के साथ संबंधों को ठीक कर लिया था और वह दो महीने से ससुराल में ही रहने भी लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, पवन का घर तारडीह प्रखंड के सकतपुर थाना क्षेत्र की पोखरभिंडा पंचायत के अवाम गांव के लक्ष्मीपुर टोला में है। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही पवन और उसके परिवार के लोग किरण देवी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। वे उसके साथ लगातार मारपीट किया करते थे। इस मामले में किरण देवी ने सितंबर 2021 में सकतपुर थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में दहेज के लिए उसके साथ लगातार की जा रही मारपीट की बात कही गई है।

 
वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पूरा गांव हतप्रभ है तो वहीं आरोपी पवन महतो का पूरा परिवार घर छोड़कर फरार हो गया है। इतना ही गांव के मुखिया और आरोपी चाचा प्रमोद कुमार महतो भी फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed