फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Minister Madan Sahni JDU MLA Vinay Chaudhary cast votes; minister claimed victoryall eight

बिहार: एमएलसी चुनाव में एनडीए की जीत का दावा, मदन सहनी बोले- पटना सीट पर नीरज कुमार की जीत पक्की

Fri, 23 Oct 2026 03:22 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Fri, 23 Oct 2026 03:22 PM IST
सार

दरभंगा में विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीटों पर मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह है। बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी और जदयू विधायक विनय कुमार चौधरी ने मतदान के बाद एनडीए की जीत का दावा किया।

विज्ञापन
Bihar News : Minister Madan Sahni JDU MLA Vinay Chaudhary cast votes; minister claimed victoryall eight
मतदान करने जाते मंत्री मदन सहनी

विस्तार

दरभंगा में स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। लगातार जनप्रतिनिधि मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी ने समाहरणालय परिसर स्थित अंबेडकर सभागार में बने बूथ पर मतदान किया। वहीं, बेनीपुर से जदयू विधायक विनय कुमार चौधरी ने शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान किया।

विज्ञापन

मतदान के बाद मंत्री मदन सहनी ने मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि बिहार की सभी आठ विधान परिषद सीटों पर हो रहे चुनाव में एनडीए की जीत सुनिश्चित दिखाई दे रही है। वहीं, पटना स्नातक सीट को लेकर उन्होंने कहा कि नीरज कुमार की जीत पक्की है। मंत्री ने मतदाताओं से अपील की कि वे किसी भी परिस्थिति में मतदान करने से पीछे न हटें और अपने मताधिकार का जरूर प्रयोग करें।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Live Bihar MLC Election 2026 Live: आठ सीटों पर दोपहर 12 बजे तक कितनी वोटिंग, जानिए कहां सबसे अधिक और कम हुआ मतदान?

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बेनीपुर से जदयू विधायक विनय कुमार चौधरी ने भी मतदान के बाद लोगों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपना वोट जरूर डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि दरभंगा की दोनों सीटों, स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र, पर एनडीए की जीत दिखाई दे रही है। मतदान के लिए निकल रहे मतदाताओं के रुझान से जीत पक्की नजर आ रही है। वहीं, पटना सीट पर नीरज कुमार की जीत भी पक्की मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed