फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Jewellery robbery: STF detains four accused, police seize two bikes UP and MP numbers

दरभंगा ज्वेलरी लूटकांड: STF की बड़ी कार्रवाई, चार संदिग्ध हिरासत में; यूपी-एमपी नंबर की बाइक भी बरामद

Sat, 04 Apr 2026 03:32 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sat, 04 Apr 2026 03:32 PM IST
सार

दरभंगा के प्रेम ज्वेलर्स में दो करोड़ की लूट के बाद पुलिस ने STF के साथ कार्रवाई कर चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। सिमरी से यूपी-एमपी नंबर की दो बाइक और हेलमेट बरामद की है।

विज्ञापन
Bihar News : Jewellery robbery: STF detains four accused, police seize two bikes UP and MP  numbers
पुलिस द्वारा जब्त बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार स्थित प्रेम ज्वेलर्स में शुक्रवार को हुई करीब दो करोड़ रुपये की ज्वेलरी लूटकांड के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक ठोस सफलता नहीं लगी है। हालांकि, मामले में लगातार कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन

दरभंगा पुलिस के साथ बिहार STF और बेगूसराय पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी करते हुए चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है।

विज्ञापन

इसी क्रम में सिमरी थाना क्षेत्र के मनिहास गांव, जो NH-27 के पास स्थित है, वहां से पुलिस ने दो संदिग्ध बाइक जब्त की हैं। इनमें एक बाइक पर उत्तर प्रदेश (UP 40 BN 9459) और दूसरी पर मध्य प्रदेश (MP 69 JD 7655) का नंबर अंकित है। मौके से एक हेलमेट भी बरामद हुआ है, जिसे अपराधियों द्वारा छोड़ा गया माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: 'आज Gen Z नशे की गिरफ्त में हैं, ये समाज के लिए खतरा', सांसद पप्पू यादव ने कहा- ये चिंता की बात है

पुलिस अब जब्त बाइक के मालिकों का पता लगाने में जुटी है। साथ ही, घटना स्थल से लेकर अपराधियों के संभावित भागने के रास्ते सिमरा नेहालपुर से फोरलेन तक के दुकानों में लगे CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है। घटना के बाद स्वर्ण व्यवसायियों में काफी आक्रोश है। चेंबर ऑफ कॉमर्स और स्थानीय व्यवसायी लगातार बैठक कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जता रहे हैं। वहीं, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ित व्यवसायी से मुलाकात कर भरोसा दिलाया है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed