फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : mp pappu yadav says muzaffarpur become crime zone need revolution to change

Bihar News: 'आज Gen Z नशे की गिरफ्त में हैं, ये समाज के लिए खतरा', सांसद पप्पू यादव ने कहा- ये चिंता की बात है

Sat, 04 Apr 2026 02:58 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 04 Apr 2026 02:58 PM IST
सार

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने मुजफ्फरपुर में बढ़ते अपराध पर चिंता जताते हुए कहा कि देश में बड़ी क्रांति जरूरी है। उन्होंने युवाओं में बढ़ती नशाखोरी और नेताओं पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : mp pappu yadav says muzaffarpur become crime zone need revolution to change
सांसद पप्पू यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने देश में बढ़ते अपराध और सामाजिक हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि देश में बड़ी क्रांति की जरूरत है, वरना हत्या और अपराध का सिलसिला नहीं रुकेगा।

मुजफ्फरपुर पहुंचे पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि आज की जेनरेशन नशे की ओर तेजी से बढ़ रही है, जो देश के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका के युवाओं ने खुद को साबित किया है, लेकिन भारत का युवा वर्ग नशे, जाति और धार्मिक विभाजन में उलझ गया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता का संचालन हिटलर और जार की तर्ज पर किया जा रहा है, जहां आम लोगों को लाइन में खड़ा किया जाता है और संस्थाओं पर कब्जा किया जा रहा है।

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर को बताया अपराध का केंद्र
सांसद ने कहा कि मुजफ्फरपुर में पिछले चार-पांच दिनों में आधा दर्जन से अधिक हत्याएं हो चुकी हैं, जिससे यह जिला अपराध का बड़ा केंद्र बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों को स्थानीय नेताओं का संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण वे बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में हत्या जैसी घटनाओं का आकलन भी जातीय आधार पर किया जा रहा है, जो बेहद चिंताजनक है। शहर से लेकर गांव तक अपराध का माहौल है और आम जनता दहशत में जी रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवारों से मुलाकात
पप्पू यादव हाल ही में हुई हत्या की घटनाओं में पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि वे हमेशा आम लोगों के दुख में साथ खड़े रहे हैं और आगे भी अन्याय के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी।


पढ़ें: जहानाबाद में कलर कोडिंग के खिलाफ ऑटो चालकों का बवाल, सड़क जाम से यातायात ठप

सख्त सजा की मांग
उन्होंने पटना में नीट छात्रा से जुड़े मामले का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी पहल पर मामला सीबीआई तक पहुंचा। उन्होंने कहा कि अगर वे सत्ता में होते, तो ऐसे अपराधियों को सीधे फांसी की सजा दिलाते।

युवाओं पर चिंता और क्रांति की अपील
सांसद ने कहा कि देश का युवा नशे, स्मैक, ड्रग्स और सामाजिक विभाजन में फंसता जा रहा है। उन्होंने सभी वर्गों से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि जब तक समाज में बड़ा बदलाव नहीं आएगा, तब तक अपराध और हत्याएं नहीं रुकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed