फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   IndiGo operates flight Darbhanga Bihar to Shanghai China

Bihar: अब दरभंगा से शंघाई का सफर आसान, इंडिगो ने शुरू की उड़ान, पहले दिन 18 यात्री हुए रवाना

Mon, 30 Mar 2026 09:45 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Mon, 30 Mar 2026 09:45 AM IST
सार

Bihar News: दरभंगा एयरपोर्ट से इंडिगो की अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिंग फ्लाइट सेवा शुरू होने के साथ ही यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। पहले दिन 18 यात्रियों ने वाया कोलकाता शंघाई के लिए सफर किया। इस नई सेवा से अब दरभंगा से सीधे अंतरराष्ट्रीय यात्रा आसान हो गई है और लोगों को दिल्ली या अन्य शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

विज्ञापन
IndiGo operates flight Darbhanga Bihar to Shanghai China
शंघाई के लिए इंडिगो सेवा शुरू - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

दरभंगा एयरपोर्ट से चीन के शंघाई के लिए इंडिगो एयरलाइंस की विमान सेवा शुरू कर दी गई है। यह फ्लाइट दरभंगा से वाया कोलकाता होते हुए शंघाई के लिए संचालित होगी। पहले दिन 18 यात्रियों को लेकर विमान ने उड़ान भरी। यह कनेक्टिंग फ्लाइट दरभंगा से यात्रियों को लेकर कोलकाता जाएगी, जहां करीब 8 घंटे रुकने के बाद रात 12 बजे चीन के शंघाई के लिए उड़ान भरेगी।

विज्ञापन


बोर्डिंग पास और गुलाब का फूल से यात्रियों का स्वागत
दरभंगा एयरपोर्ट से चीन के शंघाई शहर के लिए अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिंग फ्लाइट शुरू होने से यात्री काफी प्रसन्न नजर आए। निर्धारित समय पर एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों को बोर्डिंग पास लेने के लिए कतार में लगना पड़ा। इस मौके पर विशेष स्वागत की व्यवस्था भी की गई थी। बताया जाता है कि पहले यात्री को बोर्डिंग पास और गुलाब का फूल देकर एयरपोर्ट अधिकारियों ने स्वागत किया, इसके बाद सभी यात्रियों को रवाना किया गया।
विज्ञापन


पहले  दिल्ली और कोलकाता से लेनी पड़ती थी फ्लाइट
यात्रियों ने बताया कि इंडिगो की सेवा शुरू होने से यात्रा आसान हो गई है। पहले दिल्ली और कोलकाता से शंघाई के लिए फ्लाइट लेनी पड़ती थी, लेकिन अब दरभंगा से इसकी शुरुआत होने से काफी सुविधा हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मासूम की हत्या के पीछे युवती का पागलपन, प्रेमी के लिए एक दो नहीं बल्कि 18 वारदातों को दिया अंजाम

दोपहर 12:38 बजे उड़ान भरेगी फ्लाइट
इंडिगो की यह फ्लाइट दोपहर 12:38 बजे उड़ान भरेगी और लगभग एक घंटे बाद कोलकाता पहुंचेगी। एयरपोर्ट के निदेशक दिलीप कुमार ने बताया कि विमान संचालन की पूरी व्यवस्था कर दी गई है और यात्रियों ने उड़ान भरना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed