{"_id":"66fbd27d9cd3a6c70a0e6c96","slug":"bihar-news-in-samastipur-elder-brother-killed-younger-brother-by-slitting-his-throat-police-arrested-him-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: छोटे भाई का गला रेतकर भाग गया बड़ा भाई, 'जिंदा या मरा' देखने लौटा तो गांव वालों ने पकड़ा; जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: छोटे भाई का गला रेतकर भाग गया बड़ा भाई, 'जिंदा या मरा' देखने लौटा तो गांव वालों ने पकड़ा; जानें मामला
Tue, 01 Oct 2024 04:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 01 Oct 2024 04:14 PM IST
सार
Samastipur News: मुसरीघरारी थानाध्यक्ष फैजल अंसारी ने बताया कि शुरुआती जांच में यह साफ हो गया है कि हत्या की वजह जमीन विवाद है। आरोपी विकास ने पुलिस के सामने हत्या की बात कबूल कर ली है। मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक मुकेश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थानाक्षेत्र के उदा पट्टी वार्ड-9 मोहल्ले में सोमवार रात को एक दर्दनाक घटना घटी। यहां बड़े भाई ने जमीन विवाद के चलते अपने छोटे भाई की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। लेकिन मंगलवार सुबह जब वह यह देखने के लिए लौटा कि उसका भाई जिंदा है या नहीं, तब ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक की पहचान दिवंगत उमा सिंह के बेटे मुकेश कुमार (22) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
तीन दिन पहले हैदराबाद से लौटा था मुकेश
जानकारी के मुताबिक, मुकेश कुमार (मृतक) हैदराबाद में मजदूर करता था, जबकि बड़ा भाई विकास कुमार सिंह गांव में रहकर मजदूरी कर रहा था। विकास अपने हिस्से की जमीन बेचकर मकान का निर्माण कर रहा था, जिसकी सूचना मिलते ही मुकेश तीन दिन पहले समस्तीपुर लौट आया था। दोनों भाइयों के बीच पिछले दो दिनों से जमीन बेचने को लेकर लगातार विवाद हो रहा था। सोमवार रात को यह विवाद हिंसक हो गया, जिसके बाद विकास ने मुकेश पर तेज धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
सुबह लौटा तो लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
बताया जा रहा है कि हत्या के बाद विकास घटनास्थल से भाग गया था, लेकिन अगले दिन वह यह देखने के लिए फिर से घर आया कि उसका भाई जिंदा है या नहीं। इस दौरान ग्रामीणों ने उसकी गतिविधियों को संदिग्ध मानते हुए उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और विकास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से हत्या में इस्तेमाल किया गया तेज धारदार हथियार भी बरामद किया है।
जमीन विवाद बना हत्या की वजह
ग्रामीणों ने बताया कि मुकेश के माता-पिता की मौत दो-तीन साल पहले हो चुकी थी और दोनों भाइयों के बीच संपत्ति का विवाद चल रहा था। विकास ने पहले ही करीब दो कट्ठा जमीन बेच दी थी और उसी पैसे से मकान का निर्माण कर रहा था। मुकेश जब यह जानकर हैदराबाद से लौटा, तब से दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ।
मुसरीघरारी थानाध्यक्ष फैजल अंसारी ने बताया कि शुरुआती जांच में यह साफ हो गया है कि हत्या की वजह जमीन विवाद है। आरोपी विकास ने पुलिस के सामने हत्या की बात कबूल कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि मुकेश की अभी तक शादी नहीं हुई थी। जबकि विकास शादीशुदा था। इस घटना के बाद से गांव में दहशत और शोक का माहौल है। माना जा रहा है कि संपत्ति के लालच और विवाद के चलते यह हत्या की गई।