फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News -Government women employees protested at the Collectorate

Women's Day : पूरे देश में महिला दिवस पर जश्न और यहां महिलाओं ने कर दिया हंगामा; बिहार में ऐसा क्या हुआ?

Sat, 08 Mar 2025 10:38 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 08 Mar 2025 10:38 PM IST
सार

Bihar News : देश के साथ ही बिहार के भी हर शहर में महिला दिवस पर कार्यक्रमों की धूम थी, लेकिन यहां सरकारी महिला कर्मचारियों ने ही सुरक्षा के सवाल पर हंगामा कर दिया। धरना-प्रदर्शन को उतर आईं।

विज्ञापन
Bihar News -Government women employees protested at the Collectorate
कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन कर रही महिलाएं

विस्तार

अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ और बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के संयुक्त बैनर तले सरकारी विभागों में कार्यरत महिला कर्मियों ने महिला दिवस को प्रतिवाद दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर महिला कर्मियों ने शहर में जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं का कहना था कि महिलाएं आजकल हर क्षेत्र में शोषण का शिकार हो रही हैं, चाहे वह कार्यस्थल हो, घर हो या सड़क।

विज्ञापन

सरकारी महिला कर्मियों ने मनाया प्रतिवाद दिवस
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार राज्य और अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की अध्यक्ष अवलेश कुमारी ने कहा कि महिलाएं आज भी अबला बनी हुई हैं। कार्यस्थल पर उनकी सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है। महिलाओं पर अत्याचार, शोषण और यौन शोषण जैसे हमले हो रहे हैं। महिलाओं के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को रोजगार में समान अवसर मुहैया कराया जाना चाहिए और लैंगिक भेदभाव पर रोक लगाने के लिए एक कमेटी का गठन किया जाना चाहिए।

विज्ञापन

महिला दिवस पर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
इसके बाद महिला कर्मचारियों ने महासंघ स्थल पर एक सभा का आयोजन भी किया। इस सभा को बिहार राज्य और अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री राजीव रंजन ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग में 80% महिलाएं कार्यरत हैं, जिनकी पोस्टिंग अक्सर घर से दूर देहाती इलाकों में होती है। लेकिन वहां पर उनकी सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि महिला कर्मियों को पूर्ण सुरक्षा की गारंटी मिलनी चाहिए। साथ ही, कार्य के दौरान उनके साथ भेदभाव भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि जब तक महिलाओं को सही सम्मान नहीं मिलता, तब तक महिला दिवस का कोई औचित्य नहीं है। इस कार्यक्रम को संयुक्त मंत्री वीरेंद्र कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह, अध्यक्ष रामनरेश दास, रंजना कुमारी, रेखा कुमारी, मंजू कुमारी, गीता कुमारी, आशा संघ की जिला मंत्री सुनीता कुमारी, पूजा भारती, मीनू कुमारी, प्रेम कुमारी, लक्ष्मी कुमारी समेत बड़ी संख्या में महिला कर्मियों ने संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed