फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Five smugglers arrested with heroin

Bihar: ड्रग्स नेटवर्क का बड़ा खुलासा, 1 करोड़ की हेरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, असम से बिहार तक फैला जाल

Tue, 24 Mar 2026 06:10 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Tue, 24 Mar 2026 06:10 PM IST
सार

दरभंगा में पुलिस और नारकोटिक्स STF ने संयुक्त कार्रवाई में हेरोइन तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। दिल्ली मोड़ बस स्टैंड से तीन तस्करों को 18 पैकेट हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन
Bihar News : Five smugglers arrested with heroin
हेरोइन के साथ गिरफ्तार तस्कर

विस्तार

दरभंगा पुलिस और नारकोटिक्स STF की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरोइन तस्करी के एक नेटवर्क का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली मोड़ बस स्टैंड के पास तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई। बाद में उनकी निशानदेही पर पटना में छापेमारी कर दो और तस्करों को पकड़ा गया।
विज्ञापन


दिल्ली मोड़ बस स्टैंड से 18 पैकेट हेरोइन बरामद

सदर थाना पुलिस और नारकोटिक्स STF की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दरभंगा के दिल्ली मोड़ बस स्टैंड के पास कार्रवाई की। यहां से तीन तस्करों को 18 पैकेट हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद हेरोइन की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। दरभंगा से गिरफ्तार तस्करों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने पटना में छापेमारी की। वहां से दो और तस्करों को 10 पैकेट हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। सभी गिरफ्तार आरोपी असम के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


15 दिनों में दूसरी बड़ी कार्रवाई

इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए सदर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु आईपीएस डॉ. केतन अशोक हिंगोले ने बताया कि पिछले 15 दिनों के भीतर तस्करों के खिलाफ यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि हेरोइन की खेप असम के गुवाहाटी और सिलचर से लाई जा रही थी। तस्कर पहले सिलचर से पूर्णिया पहुंचे और वहां से दरभंगा होते हुए पटना ले जाने की योजना थी। पुलिस को बरामद टिकटों से इस पूरे रूट की पुष्टि भी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी पकड़े जा चुके हैं आरोपी

गिरफ्तार तीनों तस्कर मोतिहारी जिले के एक ही गांव के रहने वाले हैं और पहले भी गुवाहाटी में हेरोइन मामले में पकड़े जा चुके हैं। पुलिस के अनुसार, रात करीब 8:30 बजे सूचना मिली और 9:10 बजे के आसपास संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार तस्करों में कुंदन कुमार, दीपू कुमार और रत्नेश कुमार शामिल हैं, जो मोतिहारी जिला के फेनाला थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: नशे और लालच की भेंट चढ़ी ममता, कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या

रत्नेश कुमार के पास से 74 ग्राम हेरोइन, कुंदन कुमार के पास से 74 ग्राम हेरोइन और दीपू कुमार के पास से 73 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया है। इन सभी के पास से एक स्कॉर्पियो गाड़ी, चार सोने की अंगूठियां और कई मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई

सदर थानाध्यक्ष सह ट्रेनी आईपीएस डॉ. केतन अशोक हिंगोले ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, पटना से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध तस्कर हेरोइन लेकर दरभंगा के दिल्ली मोड़ बस स्टैंड पहुंचने वाले हैं और वहां से पटना जाने की फिराक में हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बस से उतरते ही तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 18 पैकेट में 221 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

पटना में पकड़े गए दो और आरोपी

दरभंगा में गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ के बाद पुलिस ने पटना में छापेमारी कर दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। इनकी पहचान मनीष सिंह (30 वर्ष) और कन्हैया कुमार (21 वर्ष) के रूप में हुई है। इनके पास से भी 10 पैकेट हेरोइन बरामद किया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर स्थानीय थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed