{"_id":"69c005ea10fb19b06c0d8714","slug":"bihar-news-fir-lodged-for-tampering-photovideo-newly-married-woman-on-social-media-darbhanga-news-c-1-1-noi1239-4079924-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नवविवाहिता ने सोशल मीडिया पर युवक के दुरुपयोग पर FIR दर्ज कराई, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नवविवाहिता ने सोशल मीडिया पर युवक के दुरुपयोग पर FIR दर्ज कराई, पुलिस ने शुरू की जांच
Sun, 22 Mar 2026 10:30 PM IST
दरभंगा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 10:30 PM IST
सार
दरभंगा जिले की जाले थाना क्षेत्र की एक नवविवाहिता ने उत्तर प्रदेश के युवक छोटू कुमार के खिलाफ साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि युवक ने उसके इंस्टाग्राम फोटो और वीडियो डाउनलोड कर फर्जी आईडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट किया और बार-बार फोन कर धमकी दी।
विज्ञापन
आरोपी युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने साइबर थाना में उत्तर प्रदेश के युवक छोटू कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने उसके इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए फोटो और वीडियो को डाउनलोड कर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट किया। इसके साथ ही युवक उसे बार-बार फोन कर धमकियां देता है।
शादी के बाद भी जारी परेशानियां
पीड़िता ने बताया कि शादी से पहले दोनों के बीच दोस्ती थी, लेकिन विवाह के बाद उसने युवक से संपर्क तोड़ लिया। इसके बावजूद आरोपी युवक ने लगातार फोन पर धमकी दी और कहा, “मैं जैसा कहूंगा, वह तुम्हें करना पड़ेगा।” युवती ने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन युवक नहीं माना। शादी होने के बाद यह समस्या बढ़ गई और वह पारिवारिक व सामाजिक रूप से मानसिक रूप से परेशान हो गई।
ये भी पढ़ें: बिहार के पंकज का IPL में हुआ चयन, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बने नेट बॉलर
विज्ञापन
साइबर थाने में शिकायत और जांच
साइबर थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती का आवेदन प्राप्त कर लिया गया है। मामले की जांच तकनीकी और टेक्निकल माध्यम से की जा रही है। आरोपी की पहचान होने के बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जाले थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने कहा कि आवेदन मिलते ही कार्यवाही शुरू कर दी गई है। चूंकि मामला साइबर अपराध से जुड़ा है, इसलिए मामले की जांच में तकनीकी सहायता का उपयोग किया जा रहा है। आरोपी की सही पहचान कर उचित कार्रवाई की जाएगी।