फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Woman mason shot for resisting molestation condition critical undergoing treatment at DMCH

Bihar Crime: छेड़खानी का विरोध करने पर महिला राजमिस्त्री को मारी गोली, हालत गंभीर; डीएमसीएच में इलाज जारी

Tue, 05 May 2026 10:59 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Tue, 05 May 2026 10:59 PM IST
सार

Bihar Crime: दरभंगा में छेड़खानी का विरोध करने पर महिला राजमिस्त्री को गोली मार दी गई। घटना में वह गंभीर रूप से घायल है और डीएमसीएच में इलाज चल रहा है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Woman mason shot for resisting molestation condition critical undergoing treatment at DMCH
डीएमसीएच में महिला का इलाज जारी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक महिला राजमिस्त्री के साथ हुई वारदात ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। काम से लौट रही 30 वर्षीय महिला के साथ चार युवकों ने छेड़खानी की, विरोध करने पर आरोपियों ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया। महिला का इलाज दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


विरोध किया तो चला दी गोली
पीड़िता के अनुसार, वह काम खत्म कर घर लौट रही थी। इसी दौरान गठानी मोड़ के पास चार युवकों ने रास्ता रोककर छेड़खानी शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया और शोर मचाया, तो आरोपियों ने उसके पैर में गोली मार दी।
विज्ञापन


दो आरोपियों की पहचान
महिला ने बताया कि चार में से दो आरोपियों को वह पहचानती है। उनकी पहचान गढ़पूरा गांव निवासी सुरेंद्र यादव और चंदन यादव के रूप में हुई है। दोनों पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज होने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूटपाट और धमकी का आरोप
पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान बदमाशों ने उसके कान की सोने की बाली और नकदी भी छीन ली। गोली मारने के बाद आरोपियों ने धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देंगे।


ये भी पढ़ें-  Bihar Politics: मंत्रिमंडल विस्तार से पहले जदयू दफ्तर पहुंचे नीतीश कुमार, कार्यकर्ताओं से मिलकर क्या कहा?

पुलिस ने दर्ज किया केस
इस मामले में बिहार पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed