फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: Family attacked with knife in Darbhanga during Bihar bandh, three injured

Bihar News: 'प्लीज...टायर न जलाए', इतनी सी बात पर भड़क गए बंद समर्थक, परिवार पर किया चाकू से हमला; तीन घायल

Thu, 04 Sep 2025 03:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 04 Sep 2025 03:27 PM IST
सार

Bihar: विनीता नायक ने बताया कि उनके पति ने सिर्फ इतना कहा था कि घर के सामने टायर न जलाएं, जिसके बाद समर्थकों ने हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर लहेरियासराय थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
Bihar News: Family attacked with knife in Darbhanga during Bihar bandh, three injured
चाकू से हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा महिला मोर्चा के आह्वान पर किए गए बिहार बंद के दौरान दरभंगा में हिंसा की घटना सामने आई है। आरोप है कि बंद समर्थकों ने एक परिवार पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें युवक समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया है।

विज्ञापन

पीड़ित पिंटू कुमार नायक, जो लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बेलवागंज के रहने वाले हैं, ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि कुछ बंद समर्थक उनके घर के सामने टायर जलाकर सड़क जाम करने की कोशिश कर रहे थे। पिंटू ने उन्हें रोकते हुए कहा कि उनकी चाची हृदय रोग से पीड़ित हैं और थोड़ी दूरी पर टायर जलाने को कहा। इस बात पर समर्थक भड़क गए और मारपीट करने लगे।

विज्ञापन


पढ़ें: आपसी विवाद में जमकर हुई मारपीट, फिर चली गोली, तीन लोग घायल; पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन

पिंटू नायक के मुताबिक, बीच-बचाव करने पहुंचे उनकी पत्नी और बेटों के साथ भी हाथापाई की गई। आरोप है कि इसी दौरान बंद समर्थकों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे पिंटू और उनके दोनों बेटे घायल हो गए।

विनीता नायक ने बताया कि उनके पति ने सिर्फ इतना कहा था कि घर के सामने टायर न जलाएं, जिसके बाद समर्थकों ने हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर लहेरियासराय थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है और घायलों का इलाज चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed