फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   rohtas bihar news: person was shot in dispute, three people injured, rohtas police investigation, sasaram news

Bihar Crime: आपसी विवाद में जमकर हुई मारपीट, फिर चली गोली, तीन लोग घायल; पुलिस जांच में जुटी

Thu, 04 Sep 2025 03:13 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 04 Sep 2025 03:13 PM IST
सार

Bihar: घटना की सूचना मिलते ही नोखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में लिया। नोखा थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि आपसी विवाद में गोली चली है, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।

विज्ञापन
rohtas bihar news: person was shot in dispute, three people injured, rohtas police investigation, sasaram news
इलाजरत घायल राजकुमार

विस्तार

रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र अंतर्गत नहर डग के पास बीती देर रात आपसी विवाद में मारपीट और गोलीबारी की घटना हुई। इस वारदात में कुल तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल खैरही गांव निवासी धर्मराज पासवान का पुत्र राजकुमार है, जिसे गोली लगी है। वहीं, दुधार गांव निवासी विक्की कुमार और उनकी पत्नी को मारपीट में गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन

मारपीट के बाद चली गोली
जानकारी के अनुसार राजकुमार नोखा स्थित एक मकान में किराए पर रहता है। उसकी पत्नी का पड़ोस में रहने वाली एक महिला से विवाद हो गया। मामूली कहासुनी मारपीट में बदल गई। इसी दौरान एक व्यक्ति घर से हथियार लेकर आया और गोली चला दी, जिससे राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नोखा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक होने पर डॉक्टरों ने सासाराम रेफर कर दिया।

विज्ञापन


पढ़ें: स्कूल में कार्यकर्ता भोज का आनंद लेते रहे, बच्चे दर-दर भटकते रहे; NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में दिखा नजारा

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही नोखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में लिया। नोखा थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि आपसी विवाद में गोली चली है, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। फिलहाल पुलिस हथियार की बरामदगी और पूरे मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed