फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Dial 112 police team attacked, SI and four others injured, SI undergoing treatment hospital

बिहार: नशे में हंगामा कर रहा था युवक, समझाने पहुंची डायल 112 की टीम पर टूट पड़ा; SI समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

Fri, 28 Aug 2026 02:53 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Fri, 28 Aug 2026 02:53 PM IST
सार

दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में नशे की हालत में सड़क पर हंगामा कर रहे एक युवक ने डायल 112 की पुलिस टीम पर कथित तौर पर हमला कर दिया। हमले में एसआई दिनेश शर्मा समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।

विज्ञापन
Bihar News : Dial 112 police team attacked, SI and four others injured, SI undergoing treatment hospital
घायल एस आई दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में सड़क पर नशे की हालत में हंगामा कर रहे एक युवक को समझाने पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया गया। आरोप है कि युवक ने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज करने के बाद मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले में एक एसआई समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सिंहवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं, हमले के आरोपी मिठ्ठू कुमार साह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल जांच में उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन

नशे में सड़क पर कर रहा था हंगामा, समझाने पहुंची थी डायल 112 की टीम

जानकारी के अनुसार, बीती रात डायल 112 की पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नशे की हालत में सड़क पर गाली-गलौज करते हुए काफी हंगामा कर रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि पुलिस को देखते ही युवक ने उनके साथ भी गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने लगा।

विज्ञापन

मामला बिगड़ता देख डायल 112 की टीम ने इसकी सूचना सिंहवाड़ा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे मिठ्ठू कुमार साह को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई समेत चार पुलिसकर्मी घायल

हमले में एसआई दिनेश शर्मा, सिपाही अवनीश कुमार, मनीता कुमारी और रौशन कुमार घायल हुए हैं। सभी घायल पुलिसकर्मियों को सिंहवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां रात से उनका उपचार जारी है।एसआई दिनेश शर्मा को गंभीर चोटें आई हैं। उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें चिकित्सकों की गहन निगरानी में रखा गया है।

मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि

घटना की जानकारी मिलने के बाद सिंहवाड़ा थाना पुलिस ने आरोपी मिठ्ठू कुमार साह को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच के दौरान उसके शराब पीने की पुष्टि हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने के साथ ही उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया।

आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी, कानूनी कार्रवाई शुरू

इस मामले में डीएसपी सदर-2 शुभेंद्र कुमार सुमन ने बताया कि हंगामा करने की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला किया गया, जिसमें एक एसआई समेत चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किए जाने की पुष्टि की है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी मिठ्ठू कुमार साह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed