Bihar: महिला शिक्षक दंपत्ति पर जानलेवा हमला, घायल शिक्षिका का चल रहा इलाज; चार पर प्राथमिकी दर्ज
Bihar: दरभंगा में स्कूल से पढ़ाकर लौट रहे शिक्षक दंपत्ति पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान महिला शिक्षिका के साथ बदसलूकी भी की गई। मारपीट में महिला शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विस्तार
दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के कनकी गांव के पास स्कूल से पढ़ाकर लौट रहे प्राथमिक विद्यालय असमा के शिक्षक दंपत्ति पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान महिला शिक्षिका के साथ बदसलूकी भी की गई। मारपीट में महिला शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गईं।
ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया
घात लगाकर किया गया हमला
बदसलूकी और लूट का आरोप
मारपीट के दौरान उनके पति बेहोश होकर बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद आरोपियों ने महिला का कपड़ा खींचकर बदसलूकी करने की कोशिश की। विरोध करने पर उन्हें भी पीटा गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचीं पीड़िता की सास सैफूल खातून को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और उनकी भी पिटाई कर दी। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने उनके पति के पास से नकदी भी छीन ली।
ये भी पढ़ें: इंसाफ का इंतजार; सहेली की साजिश, नशीला पदार्थ और दुष्कर्म, गर्भवती नाबालिग दर-दर भटकने को मजबूर
पुराने विवाद में दिया गया घटना को अंजाम
महिला ने बताया कि घटना से करीब एक घंटे पहले खेत में फसल को लेकर विवाद हुआ था, जिसे लेकर गाली-गलौज और मारपीट हुई थी। उसी के प्रतिशोध में इस हमले को अंजाम दिया गया। इस संबंध में घनश्यामपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.