{"_id":"671675af549b505bc2093f18","slug":"bihar-news-cpi-ml-says-earlier-issue-of-politics-used-to-be-development-bjp-made-religion-an-issue-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: ‘पहले राजनीति का मुद्दा विकास हुआ करता था, BJP ने धर्म को मुद्दा बना दिया’; भाकपा माले ने कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: ‘पहले राजनीति का मुद्दा विकास हुआ करता था, BJP ने धर्म को मुद्दा बना दिया’; भाकपा माले ने कहा
Mon, 21 Oct 2024 09:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 21 Oct 2024 09:09 PM IST
सार
Badlo Bihar Nyay Yatra: भाकपा माले नेता ने कहा कि एक समय था जब समस्तीपुर में चीनी मिल, ठाकुर पेपर मिल जैसी कई फैक्टरियां थीं। लेकिन अब सभी कल-कारखाने बंद हो गए हैं। समस्तीपुर भी मधुबनी और दरभंगा की तरह बाढ़, सुखाड़ और जल जमाव जैसी समस्याओं से जूझ रहा है।
विज्ञापन
बदलो बिहार न्याय यात्रा के दौरान भाकपा माले नेता धीरेंद्र झा तथा अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा माले) का 'बदलो बिहार न्याय यात्रा' बेनीपट्टी-मधुबनी से शुरू हुई थी। सोमवार देर शाम यह यात्रा हायाघाट के रास्ते समस्तीपुर पहुंची, जहां कल्याणपुर में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पदयात्रियों का माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर जनसंवाद का आयोजन हुआ, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
समस्तीपुर की समस्याएं और विकास का मुद्दा
कल्याणपुर के मालीपुर में आयोजित जनसंवाद को संबोधित करते हुए भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य और मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा ने समस्तीपुर के पुराने गौरव को याद किया। उन्होंने कहा कि एक समय था जब समस्तीपुर में चीनी मिल, ठाकुर पेपर मिल जैसी कई फैक्टरियां थीं। लेकिन अब सभी कल-कारखाने बंद हो गए हैं। समस्तीपुर भी मधुबनी और दरभंगा की तरह बाढ़, सुखाड़ और जल जमाव जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। खेती तबाह हो चुकी है और मजदूरों को जीविका के लिए दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि पहले राजनीति का मुद्दा विकास हुआ करता था, लेकिन भाजपा ने अब इसे धर्म आधारित बना दिया है। इससे देश का शांति और सद्भाव खतरे में है। उन्होंने वादा किया कि भाकपा माले विकास के मुद्दे को फिर से राजनीति के केंद्र में लाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
विज्ञापन
स्मार्ट मीटर को बताया 'खून चूसो मीटर'
धीरेंद्र झा ने स्मार्ट मीटर को 'खून चूसो मीटर' की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि इससे आम जनता को बहुत नुकसान हो रहा है। उन्होंने लोगों से इस मुद्दे पर सहयोग की अपील की और बताया कि भाकपा माले इस मुद्दे पर लड़ाई को आगे बढ़ा रही है।
भाकपा माले के राज्य स्थाई समिति सदस्य बैधनाथ यादव ने गरीबों के लिए कई मांगों को उठाया। उन्होंने सभी गरीबों को गरीबी प्रमाण पत्र देने, मुख्यमंत्री द्वारा घोषित लघु उद्यमी योजना के तहत अति निर्धन परिवारों को अनुदान देने, प्रीपेड मीटर पर रोक लगाने और 200 यूनिट मुफ्त बिजली की मांग की। इसके साथ ही भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन और पक्का मकान देने की भी मांग की गई। उन्होंने इन मुद्दों पर आंदोलन तेज करने का आह्वान किया।
पटना में विकास सम्मेलन की तैयारी
जनसंवाद के अंत में, 27 अक्तूबर को पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में आयोजित विकास सम्मेलन में बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। कल्याणपुर प्रखंड के सचिव दिनेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस जनसंवाद में बड़ी संख्या में पदयात्री और स्थानीय लोग उपस्थित थे। इस मौके पर उपस्थित अन्य प्रमुख पदाधिकारियों में शनिचरी देवी, साधना शर्मा, मो. जमालुद्दीन, अशोक पासवान, पप्पू पासवान, देवेंद्र कुमार, रंजीत राम, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, उपेंद्र राय और अन्य शामिल रहे।
गौरतलब है कि भाकपा माले का 'बदलो बिहार न्याय यात्रा' अब 23 अक्टूबर को विभूतिपुर में समापन होगा। जहां इस यात्रा का भव्य समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।