फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: Case of attack on priest after vandalism in Pancheshwarnath Mahadev temple

Bihar News: पंचेश्वरनाथ महादेव मंदिर में तोड़फोड़, पुजारी पर हमला; आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

Wed, 18 Jun 2025 01:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 18 Jun 2025 01:47 PM IST
सार

Bihar: थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा है। उसकी पहचान रंजीत शाह के रूप में हुई है, जो मधवापुर थाना क्षेत्र के भगवतीपुर स्थान निवासी विजय शाह का दामाद बताया जा रहा है। पढ़ें 

विज्ञापन
Bihar News: Case of attack on priest after vandalism in Pancheshwarnath Mahadev temple
मंदिर में जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधुबनी के मधवापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचेश्वरनाथ महादेव मंदिर में रविवार को एक युवक द्वारा तोड़फोड़ और पुजारी पर हमले की घटना से क्षेत्र में तनाव फैल गया। जानकारी के अनुसार, एक युवक मंदिर में घुस आया और महादेव तथा पार्वती की मूर्ति को खंडित कर बाहर फेंक दिया। मंदिर में हो रही आवाज़ सुनकर जैसे ही पुजारी मंदिर पहुंचे, आरोपी युवक ने मंदिर की घंटी से उन पर हमला कर दिया, जिससे पुजारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मंदिर परिसर में जमा हो गई। पुजारी की पत्नी निभा देवी ने बताया कि मंदिर से आवाजें आ रही थीं, जिस पर वे और उनके पति मंदिर की ओर गए। तभी युवक ने घंटी उठाकर पुजारी के सिर पर वार कर दिया।

विज्ञापन


पढ़ें: खेत में मिला सपेरे का शव, पड़ोसी पर हत्या का आरोप; धारदार हथियार से हमला कर शव छुपाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर मधवापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा है। उसकी पहचान रंजीत शाह के रूप में हुई है, जो मधवापुर थाना क्षेत्र के भगवतीपुर स्थान निवासी विजय शाह का दामाद बताया जा रहा है। पुलिस ने युवक के परिजनों को थाने बुलाया है और मामले की जांच जारी है।

मामले को लेकर गांव के सरपंच बलराम झा ने भी मंदिर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि युवक ने मंदिर में घुसकर मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर बाहर फेंक दिया, जिससे लोगों में आक्रोश है। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस ने बताया कि मामले की पूरी जांच के बाद उचित विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed