फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News :Bullet riders flee patient DMCH emergency, security agencies begin investigation

Bihar : मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मरीज 'अगवा'; सुरक्षाकर्मियों के बीच से बाइक पर किसे ले भागे युवक?

Thu, 11 Jun 2026 10:14 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Thu, 11 Jun 2026 10:14 AM IST
सार

दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) में सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई है। एक युवक बुलेट बाइक लेकर सीधे इमरजेंसी वार्ड के अंदर पहुंच गया और वहां इलाज करा रहे अपने घायल दोस्त को बाइक पर बैठाकर फरार हो गया।

विज्ञापन
Bihar News :Bullet riders flee patient DMCH emergency, security agencies begin investigation
डीएमसीच में इलाजरत मरीज तैयब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा के डीएमसीएच (दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल) में सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक सामने आई है। उत्तर बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के इमरजेंसी विभाग से एक युवक अपने घायल दोस्त को फिल्मी अंदाज में बुलेट बाइक पर बैठाकर फरार हो गया। हैरानी की बात यह रही कि युवक सीधे बाइक लेकर इमरजेंसी वार्ड के भीतर पहुंच गया और सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर मरीज को साथ लेकर निकल गया। इस घटना के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों, उनके परिजनों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया है। साथ ही डीएमसीएच की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन

सीधे इमरजेंसी वार्ड के कमरे तक पहुंची बाइक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुलेट बाइक पर सवार युवक अस्पताल परिसर में दाखिल होने के बाद सीधे इमरजेंसी विभाग के कमरा नंबर-4 तक पहुंच गया। वहां उसका घायल दोस्त इलाजरत था। युवक ने बिना किसी रोक-टोक के अपने दोस्त को बाइक पर पीछे बैठाया और सुरक्षा कर्मियों को धता बताते हुए मौके से फरार हो गया। जब तक इमरजेंसी में तैनात सुरक्षाकर्मी कुछ समझ पाते, तब तक दोनों अस्पताल से बाहर निकल चुके थे।

विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल हुआ था युवक

जानकारी के अनुसार लहेरियासराय थाना क्षेत्र की नर्सरी वाली गली में उक्त युवक ने मो. तैयब कुरैशी को बाइक से टक्कर मार दी थी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया था। इसी दौरान हादसे के आरोपी युवक के कुछ दोस्त उसे कानूनी कार्रवाई और मुकदमे से बचाने के उद्देश्य से अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

केस के डर से दोस्तों ने कराया फरार

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक के दोस्तों को आशंका थी कि सड़क दुर्घटना के मामले में उसके खिलाफ केस दर्ज हो सकता है। इसी वजह से वे बुलेट बाइक लेकर सीधे इमरजेंसी वार्ड पहुंचे और घायल युवक को वहां से लेकर फरार हो गए। घटना के समय मो. तैयब कुरैशी का इलाज डीएमसीएच इमरजेंसी में चल रहा था। सूचना मिलने के बाद उनके परिजन भी बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए।


\ये भी पढ़ें: दोस्ती बनी दुश्मनी! पटना में दोस्त ने पीठ में मारी गोली, घायल छोड़ बाइक लेकर हुआ फरार

 

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

इमरजेंसी वार्ड जैसे संवेदनशील विभाग तक बाइक का पहुंच जाना और वहां से एक घायल मरीज को आसानी से लेकर फरार हो जाना डीएमसीएच की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अस्पताल में मौजूद लोगों का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति बाइक लेकर सीधे इमरजेंसी वार्ड तक पहुंच सकता है, तो यह मरीजों और अस्पताल की सुरक्षा के लिए बेहद चिंताजनक स्थिति है।

जांच के आदेश, सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

डीएमसीएच के अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा सुपरवाइजर से घटना की विस्तृत जानकारी मांगी गई है। साथ ही इमरजेंसी विभाग सहित अस्पताल के सभी विभागों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का निर्देश दिया गया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed