फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: Body of a young man found hanging from a noose in the garden, police engaged in investigation

Bihar News: बगीचे में युवक  का शव फंदे से झूलता मिला, पुलिस जांच में जुटी; इलाके में फैली सनसनी

Thu, 28 Aug 2025 02:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 28 Aug 2025 02:58 PM IST
सार

Bihar: स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नगर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया।

विज्ञापन
Bihar News: Body of a young man found hanging from a noose in the garden, police engaged in investigation
घटना पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधुबनी जिले के नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक बगीचे में राजमिस्त्री का शव पेड़ से लटकता मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 40 स्थित गंगासागर निधि चौक के पास की है। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी विजय राय (45 वर्ष), पिता राम कुमार राय के रूप में हुई है।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नगर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया।

विज्ञापन


पढ़ें: सेंसर आधारित टेक्नोलॉजी से राजधानी पटना में आसान हुई जलनिकासी की निगरानी, कुछ घंटों में निकला जमा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, मिली जानकारी के अनुसार मृतक शराब का आदी था। आशंका जताई जा रही है कि उसने नशे की हालत में आत्महत्या की होगी। नगर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि, फॉरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed