फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bjp mla murari mohan jha controversial statement on darbhanga muharram violence sunil sahni murder

Bihar: बीजेपी विधायक मुरारी मोहन बोले- भारतीय मुसलमान छोड़े पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसी मानसिकता

Sun, 28 Jun 2026 05:22 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sun, 28 Jun 2026 05:22 PM IST
सार

दरभंगा में मोहर्रम के दिन हुई हिंसा और सुनील सहनी की हत्या के बाद बीजेपी विधायक मुरारी मोहन झा ने मुस्लिम समुदाय को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग हर त्योहार के दौरान हिंदुओं और मंदिरों को निशाना बनाते हैं।

विज्ञापन
bjp mla murari mohan jha controversial statement on darbhanga muharram violence sunil sahni murder
पत्रकारों से बात करते बीजेपी डॉ मुरारी मोहन झा

विस्तार

दरभंगा में मोहर्रम के दिन हुई हिंसक घटनाओं को लेकर बीजेपी विधायक मुरारी मोहन झा ने मुस्लिम समुदाय पर नाराजगी जताते हुए विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत में रहने वाले मुसलमान पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसी मानसिकता छोड़ें। उनका कहना है कि अगर कोई भारत में रहकर ऐसी सोच रखता है तो उसे भारत छोड़ देना चाहिए।

विज्ञापन

सुनील सहनी की हत्या और लूटपाट की घटना का किया जिक्र

बीजेपी विधायक मुरारी मोहन झा ने कहा कि बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल गांव में मोहर्रम के दिन सुनील सहनी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं कमतौल थाना क्षेत्र में दुकानों और घरों में लूटपाट की घटनाएं भी हुईं। उन्होंने इन घटनाओं पर गहरा आक्रोश जताते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं बेहद निंदनीय हैं।

विज्ञापन

हर त्योहार पर ऐसी घटनाएं होने का लगाया आरोप

मुरारी मोहन झा ने आरोप लगाया कि कुछ लोग अपने हर पर्व और त्योहार के दौरान ऐसी हरकतें करते हैं, जिससे हिंदू समुदाय को परेशान किया जाता है। उन्होंने कहा कि कभी हिंदुओं पर हमला होता है तो कभी मंदिरों को निशाना बनाया जाता है। उनके अनुसार, यह मानसिकता पाकिस्तान समर्थक सोच को दर्शाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान में हिंदुओं पर अत्याचार का भी किया जिक्र

बीजेपी विधायक ने कहा कि पाकिस्तान में हिंदुओं पर जिस तरह अत्याचार किए जाते हैं, उसी तरह की घटनाएं भारत में करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को मानने वाले लोग इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।

घायल पुलिस अधिकारी का भी किया उल्लेख

उन्होंने कहा कि मोहर्रम के दिन हुई हिंसा के दौरान पटना पुलिस में तैनात दारोगा मोहम्मद मोबिन के सिर में गोली लगी थी। घायल अधिकारी का इलाज दरभंगा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। विधायक ने कहा कि हिंदू युवक सुनील सहनी की पीट-पीटकर हत्या की घटना की वह घोर निंदा करते हैं।

भारत छोड़ने की दी नसीहत

मुरारी मोहन झा ने कहा कि इस तरह की मानसिकता रखने वाले लोगों को भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि कोई पाकिस्तान या बांग्लादेश जैसी सोच के साथ भारत में रह रहा है तो उससे उनका आग्रह है कि वह भारत छोड़ दे। बीजेपी विधायक ने कहा कि यदि भारत में रहकर हिंदुओं पर अत्याचार किए जाएंगे तो आने वाले समय में इसका गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग हर पर्व-त्योहार पर हिंदुओं और मंदिरों को निशाना बनाते हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी हरकतों से बाज आना चाहिए, अन्यथा समय आने पर माकूल जवाब मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed