फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: Bihar police complain of bike theft during rjd party jan vishwas yatra of tejashwi Yadav

Bihar Police: तेजस्वी जी... चोरी हो गई; जन-विश्वास यात्रा के दौरान राजद नेताओं की इतनी बाइक ले गए चोर

Mon, 26 Feb 2024 12:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 26 Feb 2024 12:15 PM IST
सार

Darbhanga Hindi News: राजद नेताओं का कहना है कि इतनी भारी मात्रा में पुलिस बल को तैनात किया गया था, फिर भी चोरों ने बाइक चोरी कर ली है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी बाइक को प्रशासन द्वारा निर्धारित जगह पर ही लगाया था। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar News: Bihar police complain of bike theft during rjd party jan vishwas yatra of tejashwi Yadav
तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के दरभंगा में राजद की जन विश्वास यात्रा की सभा में पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की सभा देर शाम संपन्न हुई। इस सभा में आए राजद नेता दिन के दो बजे से ही अपने नेता तेजस्वी यादव के आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उन्हें दरभंगा आने में रात हो गई। इस दौरान बाइक चोरों ने सारी सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए तीन राजद नेताओं की बाइक को अपना निशाना बनाया।

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कर्पूरी चौक स्थित मेडिकल मैदान से सभा में आए तीन राजद नेताओं की बाइक को चोरों ने चोरी कर लिया है। तीनों राजद नेताओं ने काफी खोजबीन करने के बाद बेंता थाना में बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। गौरतलब है कि इस सभा में सुरक्षा के लिहाज से जिला प्रशासन ने तीन डीएसपी सदर, बेनीपुर और मुख्यालय सहित सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल को लगाया था। ऐसी सुरक्षा को चुनौती देते हुए चोरों ने इतनी भारी सुरक्षा के बीच से राजद नेताओं की बाइक चोरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, इस सभा में एक राजद नेता को तो अपनी बाइक भी थी। बाबासाहेब यादव अपने मित्र दुर्गानंद राय से ग्लैमर बाइक मांग कर तेजस्वी की सभा में दरभंगा आए थे। ये राजद नेता बाइक चोरी हो जाने से काफी दुखी हैं। उनका कहना है कि इतनी भारी मात्रा में पुलिस बल को तैनात किया गया था, फिर भी चोरों ने बाइक चोरी कर ली है।

वहीं, दूसरे राजद नेता पूर्व जिला पार्षद मुकेश प्रसाद निराला की ग्लैमर बाइक को भी चोरों ने अपना शिकार बनाया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी बाइक को प्रशासन द्वारा निर्धारित जगह पर ही लगाया था। वहीं, तीसरे राजद ने जो मधुबनी के डीबी कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. शशिभूषण यादव की बाइक पैशन प्रो चोरी कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed