फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Rail News Amrit Bharat Express to Launch on June 21 Check Routes and Schedule

Bihar: अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात! 21 जून से शुरू होगी रेल सेवा, इन रूटों के यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

Fri, 19 Jun 2026 09:01 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Fri, 19 Jun 2026 09:01 AM IST
सार

मिथिला और राजस्थान के बीच रेल संपर्क को नई मजबूती मिलने जा रही है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 21 जून को जयपुर-दारभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन करेंगे। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी और रोजगार, शिक्षा, व्यापार व पारिवारिक यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत देगी।

विज्ञापन
Bihar Rail News Amrit Bharat Express to Launch on June 21 Check Routes and Schedule
अमृत भारत ट्रेन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मिथिला क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 21 जून को जयपुर (खातीपुरा) से दरभंगा के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह नई रेल सेवा सप्ताह में छह दिन संचालित होगी और राजस्थान तथा बिहार के बीच आवागमन को नई गति देगी। इस ट्रेन के परिचालन से रोजगार, शिक्षा, व्यापार और पारिवारिक कारणों से यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों को सुविधा मिलेगी। साथ ही दोनों राज्यों के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंध भी मजबूत होंगे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जयपुर से दरभंगा के बीच चलने वाली यह अमृत भारत एक्सप्रेस सीतामढ़ी मार्ग से होकर गुजरेगी। इस ट्रेन को शुरू कराने की मांग जयपुर की सांसद मंजू शर्मा ने रेल मंत्री के समक्ष रखी थी। सांसद के आग्रह पर कुछ दिन पहले ही रेल मंत्रालय ने इस रेल सेवा की घोषणा की थी। अब उद्घाटन की तिथि तय होने के बाद यात्रियों में उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन


कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर होगा ठहराव
रेलवे के अनुसार, जयपुर (खातीपुरा)-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव दौसा, बांदीकुई, मंडावर महुवा रोड, भरतपुर, ईदगाह, आगरा, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर, कप्तानगंज, बगहा, नरकटियागंज, रक्सौल, बैरगनिया, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड और कमतौल स्टेशनों पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे का मानना है कि यह ट्रेन यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और अपेक्षाकृत अधिक आरामदायक यात्रा का विकल्प प्रदान करेगी। वर्तमान में अजमेर से दरभंगा के लिए साप्ताहिक रेल सेवा संचालित है, लेकिन नई अमृत भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन चलने से यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी।

सांस्कृतिक और आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा
जयपुर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन और औद्योगिक विकास के लिए जाना जाता है, जबकि दरभंगा मिथिला संस्कृति, शिक्षा और ऐतिहासिक महत्व का प्रमुख केंद्र है। नई रेल सेवा दोनों क्षेत्रों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


ये भी पढ़ें-  Bihar : बिहार में एक साथ 27 आईपीएस अधिकारियों का तबादला; पटना-गया और भागलपुर में नए सिटी एसपी की तैनाती

भाजपा नेता ने जताया आभार
ट्रेन के उद्घाटन की घोषणा के बाद भाजपा बिहार प्रदेश के कोषाध्यक्ष अंकुर गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि रेल मंत्री का मिथिला क्षेत्र पर विशेष ध्यान रहा है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड के दोहरीकरण का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। साथ ही उम्मीद जताई कि आने वाले समय में दरभंगा से वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की भी घोषणा की जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि दरभंगा जंक्शन को विश्वस्तरीय स्टेशन के रूप में विकसित करने का कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed