फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar: FIR registered against four youths for gangrape of a minor

Bihar: नाबालिग के साथ चार युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज, पुलिस ने कहा- प्रेम प्रसंग का है मामला

Wed, 23 Jul 2025 10:50 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 23 Jul 2025 10:50 AM IST
सार

Bihar: महिला थाना में दर्ज प्राथमिकी संख्या 106/25 के अनुसार चार युवकों को आरोपी बनाया गया है। उन पर बीएनएस की धारा 137(2), 96, 65, 3(5) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Bihar: FIR registered against four youths for gangrape of a minor
सामूहिक दुष्कर्म।  - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले के सकतपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में चार युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता की मां के आवेदन पर महिला थाना में पॉक्सो एक्ट और भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है। हालांकि पुलिस जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।

विज्ञापन

पीड़िता की मां ने बताया कि 13 जुलाई को उनकी बेटी स्कूल जा रही थी, तभी कुछ लड़कों ने रास्ते में रोक लिया। उनमें से एक, एल फरहान नामक युवक, उसे जबरन अपने घर ले गया, जहां उसके साथ कथित रूप से गलत काम किया गया। जानकारी मिलने के बाद परिजन समाज के कुछ लोगों के साथ वहां पहुंचे और बेटी को घर वापस लेकर आए। 20 जुलाई को अचानक लड़की की तबीयत बिगड़ने पर उसे अलीनगर पीएचसी लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताकर डीएमसीएच रेफर कर दिया। वर्तमान में वहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


पढ़ें: प्रदेश में चलेगा सघन वाहन जांच अभियान, मुख्य सचिव बोले- सभी जिलों में तैयार होगा विशेष एक्शन प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला थाना में दर्ज प्राथमिकी संख्या 106/25 के अनुसार चार युवकों को आरोपी बनाया गया है। उन पर बीएनएस की धारा 137(2), 96, 65, 3(5) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अलीनगर थानाध्यक्ष विनय मिश्रा द्वारा की गई जांच में यह बात सामने आई है कि घटना से पहले कुछ पुराने वीडियो मिले हैं, जिनसे लड़की का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग सामने आया है। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी रिकॉर्ड किए गए हैं। पुलिस को जानकारी है कि 13 जुलाई को लड़की फरहान के घर गई थी, जिसके बाद सामाजिक स्तर पर दोनों पक्षों में समझौते के बाद लड़की को परिजनों को सौंपा गया।

पुलिस अधिकारियों की प्रतिक्रिया
बेनीपुर के एसडीपीओ आशुतोष कुमार ने कहा कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, लेकिन पुलिस जांच में मामला प्रेम प्रसंग का निकलकर आया है। बिरौल के एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि अब तक की जांच में यह सामने आया है कि लड़की का एक युवक से पहले से संबंध था। परिजनों को जानकारी मिलने पर वे सामाजिक लोगों के साथ लड़की को घर लाए। फिलहाल सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। पुलिस को आशंका है कि इस मामले में कुछ और युवक भी शामिल हो सकते हैं। जांच इस दिशा में भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed