फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar: Fearless criminals tried to rob PNB Bank ATM in Madhubani, failed; then fled brandishing weapons

Bihar: मधुबनी में बेखौफ अपराधियों ने PNB बैंक एटीएम लूटने का किया प्रयास, हुए असफल; फिर हथियार लहराकर फरार

Wed, 20 Aug 2025 04:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 20 Aug 2025 04:15 PM IST
सार

Bihar: घटना की सूचना मिलते ही बेनीपट्टी थानाध्यक्ष शिवशरण साह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। बाद में एसपी योगेंद्र कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि एटीएम में कैश डाल रहे कैशियर से रुपये लूटने की कोशिश चार नकाबपोश युवकों ने की, लेकिन भीड़ जुट जाने के कारण सभी भाग निकले।

विज्ञापन
Bihar: Fearless criminals tried to rob PNB Bank ATM in Madhubani, failed; then fled brandishing weapons
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े एटीएम लूट की कोशिश की गई। अंबेडकर चौक के निकट पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एटीएम में चार नकाबपोश अपराधी पिस्टल से लैस होकर घुस गए और कैशियर से रुपये लूटने का प्रयास किया। हालांकि कैशियर व बैंक कर्मियों की सूझबूझ और प्रतिकार से अपराधी अपने मंसूबे में नाकाम रहे और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बैंक कैशियर लगभग तीन लाख रुपये लेकर एटीएम में कैश डालने पहुंचे थे। इस दौरान आधा शटर बंद कर कैश डालने की प्रक्रिया चल रही थी कि तभी एक नकाबपोश अपराधी ने अचानक शटर उठाकर अंदर घुसने की कोशिश की। उसके पीछे से तीन अन्य अपराधी भी हथियारों के साथ आ धमके। एटीएम के अंदर मौजूद कैशियर और कर्मियों ने विरोध किया, जिससे झड़प की स्थिति बन गई। इसी बीच एटीएम का शीशे का दरवाजा टूट गया। आवाज सुनते ही आसपास के दुकानदार सजग हो गए और एटीएम के पास लोगों की भीड़ जुटने लगी। भीड़ को देखकर अपराधी पिस्टल लहराते हुए दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पश्चिम दिशा की ओर फरार हो गए।

विज्ञापन


पढ़ें: बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्करों का खेल जारी, दानापुर में GRP की बड़ी कार्रवाई; 14 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही बेनीपट्टी थानाध्यक्ष शिवशरण साह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। बाद में एसपी योगेंद्र कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि एटीएम में कैश डाल रहे कैशियर से रुपये लूटने की कोशिश चार नकाबपोश युवकों ने की, लेकिन भीड़ जुट जाने के कारण सभी भाग निकले। पुलिस टीम ने अपराधियों का पीछा किया, लेकिन वे फरार हो गए। कुछ अहम साक्ष्य मिले हैं, जिनके आधार पर अपराधियों की गिरफ्तारी बहुत जल्द की जाएगी और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। घटना के बाद एटीएम व बैंक परिसर में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed