फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar Election: Controversy erupts at NDA workers convention in Alinagar news in Hindi

Bihar Election: अलीनगर के NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में विवाद, यूपी की विधायक केतकी ने मंच पर फेंका मिथिला का पाग

Thu, 23 Oct 2025 04:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 23 Oct 2025 04:43 PM IST
सार

Bihar Election 2025: विधायक के इस बयान और व्यवहार से मंच पर मौजूद कार्यकर्ता और मैदान में उपस्थित स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे। लोगों ने इसे मिथिला की संस्कृति और अस्मिता का अपमान बताया।

विज्ञापन
Bihar Election: Controversy erupts at NDA workers convention in Alinagar news in Hindi
विधायक केतकी सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा के अलीनगर विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान उस समय हंगामा मच गया जब मंच पर मौजूद उत्तर प्रदेश के बलिया से भाजपा विधायक केतकी सिंह ने मिथिला की पहचान और गौरव का प्रतीक पग मंच से फेंक दिया।

विज्ञापन

कार्यक्रम में अतिथियों का पारंपरिक रूप से पाग पहनाकर स्वागत किया जा रहा था। इसी दौरान विधायक केतकी सिंह ने पाग उठाते हुए पूछा ये पाग क्या है? जब दर्शकों ने जवाब दिया कि यह मिथिला का सम्मान है, तो उन्होंने पाग फेंकते हुए कहा कि नहीं, ये मिथिला का सम्मान नहीं...मैथिली ठाकुर मिथिला का सम्मान हैं।

विज्ञापन

विधायक के इस बयान और व्यवहार से मंच पर मौजूद कार्यकर्ता और मैदान में उपस्थित स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे। लोगों ने इसे मिथिला की संस्कृति और अस्मिता का अपमान बताया। कई लोगों ने विरोध जताते हुए कहा कि यह कृत्य पूरे क्षेत्र की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह विवाद दरभंगा और मिथिला क्षेत्र के चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन




पढ़ें:  किशनगंज में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत; एक गंभीर घायल

इस घटना पर दरभंगा शहरी विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज के प्रत्याशी राकेश कुमार मिश्रा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पाग केवल एक वस्त्र नहीं, यह मिथिला की अस्मिता और परंपरा का प्रतीक है। इसका अपमान पूरे मैथिल समाज का अपमान है। इससे मिथिला के लोग गहराई से आहत हैं। भाजपा नेतृत्व को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए और मिथिला की संस्कृति के सम्मान में अपना स्पष्ट रुख रखना चाहिए। स्थानीय स्तर पर इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है और कई संगठनों ने भी विधायक के बयान की निंदा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed