Satta ka Sangram Live: समस्तीपुर पहुंचा चुनावी रथ, चाय पर चर्चा के दौरान मतदाता बोले- बदलाव चाहते हैं
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए 6 और 11 नवंबर को मतदान होना है। चुनाव नजदीक आते ही माहौल पूरी तरह चुनावी हो गया है। इसी के तहत, अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ शनिवार को समस्तीपुर पहुंचा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'जानें क्या है लोगों की राय'
समस्तीपुर के स्थानीय निवासी अनिल राय ने कहा कि यहां का माहौल NDA के पक्ष में है। उन्होंने बताया, "यहां के लोग रोजगार चाहते हैं। खाद्य सुरक्षा मिली है और महिलाओं को 10,000-10,000 रुपए दिए गए हैं। इसका फायदा NDA को होगा।" वहीं, संदीप कुमार ने कहा, "इस बार हम बदलाव चाहते हैं और NDA के साथ नहीं हैं। हम तेजस्वी यादव की सरकार चाहते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "आरक्षण के मामले में NDA की सोच सही नहीं है और वे निजीकरण को बढ़ावा दे रहे हैं।"
अमरनाथ कुमार ने कहा, "हम बदलाव चाहते हैं और इस बार सरकार बदलना चाहते हैं। तेजस्वी यादव की सरकार में रोजगार मिलेगा। तेजस्वी यादव ने अपने 17 महीने के कार्यकाल में बहुत काम किया था।" उन्होंने आगे कहा, "तेजस्वी यादव ने कई कठिन फैसले लिए हैं, जो आसानी से कोई नहीं कर सकता। हम इस बार बिहार की सत्ता कंपते हाथों में नहीं देंगे।"
राजीव कुमार ने कहा, "इस बार हम बदलाव चाहते हैं। यहां के युवाओं को रोजगार चाहिए।" रामाशीष राय ने कहा, "इस बार हम बदलाव चाहते हैं। हम चाचा (नीतीश कुमार) को बदलना चाहते हैं और उन्हें कंपते हाथ में सत्ता में नहीं आने देंगे।" संजय कुमार ने कहा, "हम बदलाव चाहते हैं। 20 साल हो गए हैं और अब बदलाव की जरूरत है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है।" रोशन यादव ने कहा, "इस बार तेजस्वी यादव को मौका मिलना चाहिए। इस बार उनकी सरकार बननी चाहिए।"