फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar Crime: Circle Inspector's official vehicle stolen from police station premises in Darbhanga

Bihar News: दरभंगा में थाना परिसर से सर्किल इंस्पेक्टर का सरकारी वाहन चोरी, खेत में गाड़ी छोड़ फरार हुए चोर

Fri, 28 Jun 2024 03:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 28 Jun 2024 03:22 PM IST
सार

Darbhanga Crime: स्थानीय लोगों का कहना है कि जब यहां का थाना ही सुरक्षित नहीं है तो लोग कैसे सुरक्षित रहेंगे। वहीं, अंचल पुलिस निरीक्षक सुरेश राम ने बताया कि रोजाना की तरह पुलिस वाहन को देर शाम कार्यालय परिसर में खड़ा कर दिया गया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर ली गई है।

विज्ञापन
Bihar Crime: Circle Inspector's official vehicle stolen from police station premises in Darbhanga
खेत में पुलिस जीप को छोड़ फरार हुए चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भले ही दरभंगा पुलिस लोगों की सुरक्षा के लाख दावे करती हो, लेकिन यहां तो खुद थाना भी सुरक्षित नहीं है। ताजा मामला बिरौल अनुमंडल का है, जहां बिरौल थाना परिसर से सर्किल इंस्पेक्टर की जीप ही उड़ा ली गई। लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। काफी देर बाद ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी को एक खेत में खड़ा देखा तो इसकी सूचना बिरौल थाना पुलिस की दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों के होश फाख्ता हो गए। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर को पहचानने का दावा कर उसे मंद बुद्धि बता रही है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, सर्किल इंस्पेक्टर की जीप कार्यालय परिसर के करीब एक किलोमीटर दूर ओंकार उच्च विद्यालय के पास सड़क से करीब 10 फिट नीचे खेत में मिली है। पुलिस की गाड़ी चोरी होने की खबर मिलते ही खेत में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब यहां का थाना ही सुरक्षित नहीं है तो लोग कैसे सुरक्षित रहेंगे। बताया जा रहा है कि किसी नशेड़ी द्वारा थाना परिसर से पुलिस की गाड़ी चोरी की गई होगी।
विज्ञापन

 
 
बताया जा रहा है कि बिरौल सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश राम ने अपने कार्यालय परिसर में गाड़ी को नहीं देखा। इसके बाद स्थानीय लोगों से मिली जानकारी पर लावारिस हालत में पड़े वाहन के पास गए और स्थानीय लोगों के सहयोग से गाड़ी को खेत से बाहर निकालकर गैराज पर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस मामले को लेकर अंचल पुलिस निरीक्षक सुरेश राम ने बताया कि रोजाना की तरह पुलिस वाहन को देर शाम कार्यालय परिसर में खड़ा कर दिया गया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर ली गई है। रात को बिरौल के ही एक मानसिक रोगी ने ऐसी करतूत की है। पुलिस वाहन को खेत में ले जाकर छोड़ने वाले मानसिक रोगी की पहचान कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed