फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar: Case of lathi charge on BJP workers, Deputy CM Vijay Sinha gave these instructions

Bihar: भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज का मामला, डिप्टी सीएम ने 48 घंटे के भीतर कार्रवाई करने के दिए निर्देश

Thu, 12 Jun 2025 07:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 12 Jun 2025 07:33 PM IST
सार

Bihar: डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता जनता और सरकार के बीच सेतु का काम करता है। इस सेतु को तोड़ने का प्रयास करने वाला कोई भी व्यक्ति, चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों न हो, बख्शा नहीं जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Bihar: Case of lathi charge on BJP workers, Deputy CM Vijay Sinha gave these instructions
उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दरभंगा में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज की घटना को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन को 48 घंटे के भीतर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बुधवार को दरभंगा पहुंचे डिप्टी सीएम ने जिलाधिकारी कौशल कुमार और एसएसपी जगन्नाथ रेड्डी से इस घटना की पूरी जानकारी ली और बाद में पत्रकारों से बातचीत की।

विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता जनता और सरकार के बीच सेतु का काम करता है। इस सेतु को तोड़ने का प्रयास करने वाला कोई भी व्यक्ति, चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों न हो, बख्शा नहीं जाएगा। हमने अधिकारियों से स्पष्ट कहा है कि 48 घंटे के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित हो। डिप्टी सीएम ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि घटना को पांच दिन बीतने के बाद भी अब तक डीएमसीएच में भर्ती घायल कार्यकर्ताओं का फर्द बयान दर्ज नहीं किया गया है। उन्होंने प्रशासनिक लापरवाही को चिंताजनक बताया और कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता है।

विज्ञापन

क्या है मामला?
उल्लेखनीय है कि 7 जून को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर निगम की डिप्टी मेयर नाजिया हसन के खिलाफ मशाल जुलूस निकालने की घोषणा की थी। नाजिया हसन पर सोशल मीडिया पर आरएसएस की तुलना पाकिस्तान से करने का आरोप है। प्रशासन की ओर से इस जुलूस की अनुमति नहीं दी गई थी। इसके बावजूद कार्यकर्ता जुलूस निकालने जुटे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नगर अध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी समेत कई कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस घटना में जिलाध्यक्ष समेत करीब आधा दर्जन कार्यकर्ता घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) में भर्ती कराया गया।



पढ़ें: सहरसा में बीसीए छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, सुसाइड नोट मिला; बहन ने लिखावट को बताया फर्जी

हालांकि घटना के पांच दिन बीतने के बावजूद अब तक किसी भी घायल कार्यकर्ता का फर्द बयान दर्ज नहीं किया गया है, न ही प्राथमिकी दर्ज हुई है। इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। डिप्टी सीएम का यह दौरा न केवल घायलों का हालचाल जानने के लिए था, बल्कि प्रशासन पर दबाव बनाने के उद्देश्य से भी था कि ऐसे मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed