फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar: BCA student dies under suspicious circumstances in Saharsa, suicide note found

Bihar: सहरसा में बीसीए छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, सुसाइड नोट मिला; बहन ने लिखावट को बताया फर्जी

Thu, 12 Jun 2025 07:17 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 12 Jun 2025 07:17 PM IST
सार

Bihar: घटना के बाद परिजन आक्रोशित हो उठे और शिक्षण संस्थान के संचालक को बंधक बना लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें भीड़ से सुरक्षित निकाला और अपनी अभिरक्षा में ले लिया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Bihar: BCA student dies under suspicious circumstances in Saharsa, suicide note found
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला मुख्यालय स्थित कब्रिस्तान रोड, हटिया गांछी में स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान के बंद कमरे से बीसीए की तैयारी कर रहे छात्र का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान आयुष सिंह के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ महीनों से एमएलटी कॉलेज के एक शिक्षक के संस्थान में रहकर पढ़ाई कर रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और कमरे से एक कथित सुसाइड नोट बरामद किया।

विज्ञापन


नोट में लिखा गया कि 'मैं आयुष सिंह खुदकुशी करने जा रहा हूं। मेरे खुदकुशी करने का कारण मैं खुद हूं। इसमें किसी का कोई हाथ नहीं है। मैं माता-पिता का अच्छा बेटा नहीं बन सका और न ही अच्छा भाई बन सका। किसी को कोई परेशान नहीं करे, धन्यवाद।
विज्ञापन


बहन ने सुसाइड नोट को बताया फर्जी
मृतक की बहन काजल ने इस सुसाइड नोट की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यह लिखावट आयुष की नहीं है। उन्होंने बताया कि बुधवार को ही उनकी अपने भाई से वीडियो कॉल पर बात हुई थी। उस दौरान वह जो कपड़ा पहने हुए था, मौत के वक्त भी वही कपड़ा पहना हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  '11 साल बेमिसाल नहीं, 21 साल की है मोदी सरकार की उपलब्धियों की यात्रा' गयाजी में नित्यानंद राय बोले

काजल ने बताया कि आयुष नवंबर से एमएलटी कॉलेज के शिक्षक आदेश चौहान के कोचिंग संस्थान में रहकर पढ़ाई कर रहा था। दो दिन पहले ही वह गांव से लौटा था। बुधवार को जब वह पटना से सहरसा पहुंची थी तो भाई ने पूछा था कि  कि अचार और आम लेकर कब आओगी? उन्होंने गुरुवार को आने की बात कही थी। लेकिन उससे पहले ही यह दुखद खबर मिल गई।

परिजनों ने जताया हत्या का संदेह
घटना के बाद परिजन आक्रोशित हो उठे और शिक्षण संस्थान के संचालक को बंधक बना लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें भीड़ से सुरक्षित निकाला और अपनी अभिरक्षा में ले लिया। संचालक आदेश चौहान ने हत्या के आरोपों को नकारते हुए कहा कि यह खुदकुशी है और उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है।

पुलिस कर रही जांच, फॉरेंसिक टीम ने किया निरीक्षण
सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि मामले की सभी कोणों से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल की बारीकी से जांच की है। खबर लिखे जाने तक शव कमरे में ही मौजूद था और पंचनामा की प्रक्रिया चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed