फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nalanda news Dead body of a youth found in a semi-constructed house in Nalanda

Bihar News: नालंदा में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; अर्ध निर्मित मकान में मिला शव

Sat, 04 Oct 2025 03:00 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 04 Oct 2025 03:00 PM IST
सार

Bihar Crime: परिवार वाले आरोप लगा रहे हैं कि युवक की हत्या कर उसके पास से मोबाइल और पैसे लूट लिए गए हैं। मुंह से सफेद झाग निकल रहा है जिससे यह अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है कि कोई जहरीला पदार्थ युवक को देखकर उसकी हत्या की गई है।

विज्ञापन
Nalanda news Dead body of a youth found in a semi-constructed house in Nalanda
मामलें की जांच में जुटी पुलिस

विस्तार

नालंदा में शनिवार को संदिग्ध हालत में एक युवक की मौत हो गई। मामला दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्वोदय नगर मोहल्ले की है। मृतक की पहचान दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा मोहल्ले के रहने वाले घनश्याम पासवान के 19 वर्षीय बेटे राहुल कुमार के रूप में की गई है। परिवार वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन


घटना के संबंध में मृतक के भाई राजा ने बताया कि शुक्रवार की शाम उसका भाई घर आया और करीब 7:00 बजे किसी के फोन आने की वजह से वह घर से बाहर चला गया। जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन की जाने लगी। मोबाइल पर जब संपर्क किया गया तो फोन स्विच ऑफ आने लगा। खोजबीन के क्रम में शनिवार की सुबह शव एक अर्ध निर्मित मकान में पड़ा हुआ मिला।
विज्ञापन


पढ़ें; रिटायर्ड पुलिस की गोली मारकर हत्या, आपसी रंजिश या संपत्ति विवाद? पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार वाले आरोप लगा रहे हैं कि युवक की हत्या कर उसके पास से मोबाइल और पैसे लूट लिए गए हैं। मुंह से सफेद झाग निकल रहा है जिससे यह अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है कि कोई जहरीला पदार्थ युवक को देखकर उसकी हत्या की गई है। अर्ध निर्मित मकान में खून के छीटें और युवक का टीशर्ट पड़ा हुआ है। राहुल शुक्रवार की शाम ही अपने घर लौटा था। वह बाढ़ में रहकर झूला कंपनी में काम करता था। फिलहाल मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद हैं वहीं परिजनों की चित्कार गूंज रही है।

घटना की सूचना मिलने के उपरांत दीपनगर थाना अध्यक्ष राजमणि दलबल के साथ मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए हैं। थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के उपरांत ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed