फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar After laying foundation stone of Darbhanga AIIMS BJP MP Gopal Ji Thakur took off his turban immersed

Bihar News: दरभंगा एम्स के शिलान्यास के बाद बीजेपी सांसद ने उतारी पगड़ी, गंगा में किया विसर्जित

Thu, 14 Nov 2024 06:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 14 Nov 2024 06:55 PM IST
सार

दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर ने सिमरिया पहुंचकर अपने सैकड़ों समर्थकों तथा पार्टी नेताओं के साथ गंगा में स्नान कर पगड़ी को विसर्जित किया। सांसद ठाकुर ने एम्स निर्माण के लिए अपने संकल्पों के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि वे इसके लिए कई वर्षों से संघर्षरत थे।

विज्ञापन
Bihar After laying foundation stone of Darbhanga AIIMS BJP MP Gopal Ji Thakur took off his turban immersed
दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजेपी सांसद गोपाल जी ठाकुर ने प्रधानमंत्री द्वारा एम्स का शिलान्यास करने के बाद उन्होंने अपने माथे की पगड़ी उतारकर सिमरिया घाट स्थित गंगा में प्रवाहित कर दिया। सांसद ने प्रण किया था कि जब तक प्रधानमंत्री के द्वारा एम्स का शिलान्यास नहीं हो जाता है, तब तक अपने माथे की पगड़ी को नहीं उतारेंगे। अब प्रधानमंत्री के द्वारा शिलान्यास एवं भूमिपूजन कर दिया गया है, जिससे अब मिथिला के आठ करोड़ लोगों को केंद्र की सरकार और नरेंद्र मोदी पर और अटूट विश्वास हो गया है।

विज्ञापन


सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि गंगा को साक्षी मानकर पगड़ी को गंगा में विसर्जन कर रहा हूं। सिमरिया घाट स्थित गंगा नदी में पहुंच कर अपने सैकड़ों समर्थकों तथा पार्टी नेताओं के साथ गंगा में स्नान कर पगड़ी को विसर्जित कर दिया। एम्स निर्माण के लिए अपने संकल्पों के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि वे इसके लिए कई वर्षों से संघर्षरत थे। इसके निर्माण की औपचारिकताओं को तेजी से पूरा करने के निमित्त बिहार सरकार तथा देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंदीय स्वास्थ्य मंत्री तथा बिहार के मुख्यमंत्री के साथ भारत सरकार एवं बिहार सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों से दर्जनों बार मिलकर अपनी बात रखी, जिसका परिणाम एम्स निर्माण शिलान्यास सम्पन्न हो सका। 
विज्ञापन


वहीं, सांसद ने अपने संकल्प को पूरा कराने के लिए भाजपा एवं एनडीए के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा है कि वे धन्यवाद प्रकट करते हैं अपने सर्वमान्य नेता प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी देश के आधुनिक लौह पुरुष गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा बिहार के सीएम नीतीश कुमार के प्रति जिनके प्रयास और पहल के फलस्वरूप आज उनका वर्षों का मेहनत और सपना साकार हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed