फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Accident News :Three bike riders way to PS testify,crushed by Car

Bihar: गवाही देने जा रहे पिता-पुत्र समेत तीन को कार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर; क्या विवाद से जुड़ा है मामला?

Mon, 30 Mar 2026 10:53 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Mon, 30 Mar 2026 10:53 PM IST
सार

दरभंगा में गवाही देने जा रहे पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है।

विज्ञापन
Bihar Accident News :Three bike riders way to PS testify,crushed by Car
डीएमसीच में इलाजरत बाइक सवार।

विस्तार

दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र में जोगियारा मोड़ के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जाले पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया। वहां तीनों पिता और दो पुत्र का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

तीनों काफी दूर जा गिरे
घायलों की पहचान जाले थाना क्षेत्र के देवरा बंधौली निवासी सिंहेश्वर चौपाल, उनके पुत्र राहुल चौपाल और सुबोध चौपाल के रूप में हुई है। घायल सुबोध चौपाल ने बताया कि वह अपने पिता और भाई के साथ बाइक से जाले थाना गवाही देने जा रहे थे। इसी दौरान जोगियारा मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों काफी दूर जा गिरे।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि तीनों अपनी बेटी के अपहरण से जुड़े मामले में गवाही देने जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, जाले थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की का कमतौल थाना क्षेत्र के एक युवक इंदल यादव ने शादी की नीयत से अपहरण कर लिया था। इस मामले में जाले थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और लड़की को बरामद कर लिया गया है। पुलिस द्वारा गवाही के लिए बुलाए जाने पर तीनों थाना जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: क्या है TOD टैरिफ, जिसके कारण बिहार में बिजली दरें बढ़ने पर हंगामा? पढ़े, क्या लागू हो रहा रेट

वहीं घायल सिंहेश्वर चौपाल ने बताया कि यादव जाति के एक युवक ने चौपाल जाति की लड़की को शादी की नीयत से भगा लिया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बीती रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को गवाही के लिए थाना बुलाया गया था, लेकिन रास्ते में ही वे हादसे का शिकार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed