{"_id":"69e9a0e6e32fc2aadc04b44b","slug":"bihar-accident-news-criminals-shot-bike-riderone-death-other-undergoing-treatment-at-dmch-darbhanga-news-c-1-1-noi1239-4198849-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गंगा स्नान जाने निकले दो दोस्तों पर ताबड़तोड़ फायरिंग; एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गंगा स्नान जाने निकले दो दोस्तों पर ताबड़तोड़ फायरिंग; एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
Thu, 23 Apr 2026 04:18 PM IST
दरभंगा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 04:18 PM IST
सार
Bihar News: समस्तीपुर में गंगा स्नान के लिए जा रहे दो दोस्तों पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में एक युवक की खेत में गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरा तीन गोलियां लगने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
डीएमसीएच में भर्ती घायल युवक
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। गंगा स्नान के लिए निकले दो दोस्तों पर बाइक सवार अपराधियों ने अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज दरभंगा के डीएमसीएच में जारी है, जहां डॉक्टरों ने उसके शरीर से तीन गोलियां निकाल दी हैं।
अस्पताल में इलाज जारी
घायल युवक की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जितबरिया गांव निवासी 21 वर्षीय राजीव कुमार के रूप में हुई है। वह सतन राय का बेटा है। फिलहाल उसे डीएमसीएच के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार ऑपरेशन कर उसके शरीर से तीनों गोलियां सफलतापूर्वक निकाल दी गई हैं और उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
दोस्त का पीछा कर मारी गोली
घायल राजीव कुमार ने बताया कि वह अपने परिचित अमित कुमार उर्फ फेकन के साथ बुलेट बाइक से गंगा स्नान के लिए बिरौली घाट जा रहा था। रास्ते में पीछे से एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से राजीव सड़क पर गिर पड़ा, जबकि बाइक चला रहा अमित जान बचाने के लिए पास के मकई के खेत की ओर भागा।
विज्ञापन
बताया जाता है कि अपराधियों ने उसका पीछा किया और खेत में ही गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
किराना दुकान में काम करता था घायल युवक
राजीव ने पुलिस को बताया कि वह पिछले एक साल से जितबरिया स्थित एक किराना दुकान में मजदूरी करता था, जहां उसकी अमित से जान-पहचान हुई थी। सोमवार को अमित ने उसे गंगा स्नान चलने के लिए कहा, जिसके बाद दोनों बाइक से निकल पड़े। करीब सात किलोमीटर आगे बढ़ते ही यह खूनी वारदात हो गई।
ये भी पढ़ें- पहले बेटे ने जहर खाकर जान दी, अब मां की पीट-पीट कर हत्या; पत्नी को मारकर नशेड़ी परिवार सहित फरार
इलाके में दहशत का माहौल
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल युवक को पहले कल्याणपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
सूचना मिलने पर कल्याणपुर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर और तनाव का माहौल बना हुआ है।