फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar 10 matches played in two days Samastipur Mithila University Inter Women Volleyball Tournament starts

Bihar News: दो दिन में खेले जाएंगे 10 मैच, मिथिला विश्वविद्यालय इंटर वूमेन वॉलीबॉल टूर्नामेंट शुरू

Thu, 21 Nov 2024 05:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 21 Nov 2024 05:37 PM IST
सार

मिथिला विश्वविद्यालय इंटर वूमेन वॉलीबॉल दो दिवसीय टूर्नामेंट शुरू हो चुका है। दो दिन में 10 मैच खेले जाएंगे।

विज्ञापन
Bihar 10 matches played in two days Samastipur Mithila University Inter Women Volleyball Tournament starts
वॉलीबॉल टूर्नामेंट शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर के मौलाना मजहरूल हक टीचर ट्रेनिंग कॉलेज परिसर में दो दिवसीय मिथिला विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज वॉलीबॉल खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। मिथिला विश्वविद्यालय खेल विभाग के निदेशक अजय नाथ झा ने टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए कहा, इस टूर्नामेंट में मिथिला विश्वविद्यालय के समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी और बेगूसराय जिले की टीमों के 50 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। दो दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 10 मैच खेले जाएंगे। इस प्रतियोगिता के माध्यम से अगले वर्ष होने वाली चांसलर ट्रॉफी के लिए टीमों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन


इस प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों के चयन के साथ ही एक दूसरे कॉलेजों के लोगों से मिलने का भी मौका महिला खिलाड़ियों को मिलेगा, जिसे आपसी भाईचारा और सद्भाव का वातावरण भी विकसित होगा। क्योंकि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी बहुत जरूरी है। उद्घाटन मैच समस्तीपुर और बेगूसराय की टीम के साथ खेला जा रहा है। मौके पर मौलाना मजहरूल हक टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के निदेशक अबू तमीम और अबू तनवीर आदि शिक्षा विद् मौजूद रहे।
विज्ञापन


मिथिला विश्वविद्यालय की टीम मिल रही है भाग 
इस टूर्नामेंट में मिथिला विश्वविद्यालय के समस्तीपुर, बेगूसराय, मधुबनी और दरभंगा जिले के कॉलेज की टीम भाग ले रही हैं। दो दिनों के दौरान फाइनल मुकाबले के अलावा कुल 10 मैच खेले जाएंगे। इस पूरी टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन चांसलर टूर्नामेंट के लिए होगा। ट्रांसलेट टूर्नामेंट अगले वर्ष खेले जाएंगे। खेल में भाग ले रही महिला खिलाड़ियों में खेल को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। महिला खिलाड़ियों ने कहा कि टूर्नामेंट को लेकर बेहतर तैयारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed