फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bharat Gaurav Train Will be operational in August run from Bettiah via Samastipur provide darshan Jyotirlingas

Bharat Gaurav Train: अगस्त में होगा परिचालन, समस्तीपुर के रास्ते बेतिया से चलकर ज्योतिर्लिंगों का कराएगी दर्शन

Thu, 15 Aug 2024 02:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 15 Aug 2024 02:28 PM IST
सार

आईआरसीटीसी रेलवे में रेल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आगामी 24 अगस्त को भारत गौरव ट्रेन का परिचालन करने जा रही है। यह ट्रेन 24 अगस्त को समस्तीपुर के रास्ते गुजरेगी।

विज्ञापन
Bharat Gaurav Train Will be operational in August run from Bettiah via Samastipur provide darshan Jyotirlingas
ट्रेन की जानकारी देते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआरसीटीसी रेलवे में रेल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आगामी 24 अगस्त को भारत गौरव ट्रेन का परिचालन करने जा रही है। यह ट्रेन 24 अगस्त को समस्तीपुर के रास्ते गुजरेगी। आईआरसीटीसी के संयुक्त महाप्रबंधक राजेश कुमार ने बुधवार को समस्तीपुर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि इस ट्रेन में सफर के लिए 33 फ़ीसदी रियायत दी जा रही है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह ट्रेन 24 अगस्त को समस्तीपुर रेलवे मंडल के बेतिया स्टेशन से खुलेगी। बेतिया से खुलकर यह ट्रेन सुगौली, रक्सौल, सीतामढ़ी दरभंगा होते हुए समस्तीपुर पहुंचेगी। जबकि समस्तीपुर से खुलकर यह ट्रेन मुजफ्फरपुर, हाजीपुर जंक्शन, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पर रूकते हुए तीर्थ यात्रियों को ट्रेन में सवार करेगी।
विज्ञापन


इन ज्योतिर्लिंगों का कराया जाएगा दर्शन
उन्होंने बताया कि पहला पड़ाव उज्जैन में श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन के साथ होगा। दूसरा पड़ाव द्वारिका में श्री नागेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं श्री द्वारकाधीश का दर्शन कराया जाएगा। सोमनाथ में सोमनाथ ज्योतिर्लिंग शिर्डी में साईं बाबा दर्शन एवं नासिक में त्रंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं शनि सिंगनापुर मंदिर का दर्शन कराया जाएगा। दर्शन कराए जाने के बाद यह ट्रेन तीन सितंबर को उसी रास्ते वापस लौट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी स्लीपर क्लास बोगी होगी
संयुक्त महाप्रबंधक ने बताया कि इस ट्रेन में तीर्थ यात्री स्लीपर क्लास बोगी में यात्रा कर सकेंगे। 10 दिन और नौ रातों की यात्रा के लिए यात्री को 20 हजार 899 रुपये देना होगा, जिसमें यात्री किराया के साथ ही उन्हें भोजन तीर्थ स्थल पर रहने के लिए होटल घूमने के लिए एसी बस कोच उपलब्ध कराया जाएगा। ट्रेन की सभी बोगी में सुरक्षा गार्ड, एस्कॉर्ट आदि की व्यवस्था आईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी।


तीर्थ यात्रा के दौरान मिलेगा शाकाहारी भोजन 
संयुक्त महाप्रबंधक ने बताया कि तीर्थ यात्रा के दौरान यात्रियों को शाकाहारी भोजन दिया जाएगा। सुबह नाश्ता, दोपहर और रात का भौजन, सुबह शाम चाय की व्यवस्था होगी।  उन्होंने कहा कि इस ट्रेन में यात्रा के लिए इच्छुक तीर्थ यात्रियों द्वारा बुकिंग शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed