फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Aabhar Yatra: Tejashwi Yadav says I have come to listen to workers, not myself; crime is at its peak in Bihar

Aabhar Yatra: तेजस्वी यादव बोले- अपनी नहीं, कार्यकर्ताओं की बात सुनने आया हूं; बिहार में अपराध चरम पर बताया

Tue, 10 Sep 2024 02:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 10 Sep 2024 02:24 PM IST
सार

Tejashwi Yadav Aabhar Yatra: तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी आभार यात्रा का मुख्य उद्देश्य जमीनी हकीकत और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को समझना है। इस दौरान उन्होंने बिहार में अपराध की बढ़ती घटनाओं और डबल इंजन सरकार की विफलता पर भी सवाल उठाए।
 

विज्ञापन
Aabhar Yatra: Tejashwi Yadav says I have come to listen to workers, not myself; crime is at its peak in Bihar
समस्तीपुर में आभार यात्रा के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को अपनी आभार यात्रा के पहले चरण में समस्तीपुर में कार्यकर्ताओं से एक महत्वपूर्ण संवाद किया। इस अवसर पर तेजस्वी यादव ने स्पष्ट किया कि वह अपनी बात से अधिक कार्यकर्ताओं की बात सुनने आए हैं, ताकि बिहार की जमीनी हकीकत और समस्याओं को समझा जा सके।

विज्ञापन

 
कार्यकर्ता संवाद की शुरुआत
राजद नेता तेजस्वी यादव ने समस्तीपुर के जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती पर अपनी यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि हम सब कर्पूरी ठाकुर के विचारों पर चलने वाले लोग हैं। आज का कार्यकर्ता दर्शन और जन संवाद का कार्यक्रम समस्तीपुर से शुरू हो रहा है, क्योंकि कर्पूरी ठाकुर हमारे प्रेरणास्त्रोत हैं। उन्होंने बताया कि उनकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करना है। तेजस्वी ने कहा कि जमीनी हकीकत को समझना हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ता जो रोजाना की समस्याओं का सामना करते हैं, वही सबसे बेहतर जानकारी प्रदान कर सकते हैं। बिहार की वास्तविक स्थिति को जानने के लिए कार्यकर्ताओं की राय सबसे महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन



 
बिहार में विधि व्यवस्था पर उठाए सवाल
तेजस्वी यादव ने बिहार की वर्तमान विधि व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध की घटनाएं रोजाना बढ़ रही हैं। यहां हत्या, डकैती, और अन्य अपराध चरम पर हैं। डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। सरकार के दावे और वास्तविकता के बीच कोई मेल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
पिछले चुनाव में बेईमानी किए जाने का लगाया आरोप
तेजस्वी ने पिछले विधानसभा चुनावों को लेकर भी बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर पिछले चुनाव में बेईमानी नहीं की जाती तो आज बिहार में राजद की सरकार होती। हमारे चुनावी प्रयास और कार्यकर्ता की मेहनत के बावजूद, साजिशों के चलते हमारी सरकार नहीं बन पाई। तेजस्वी यादव ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी रणनीति का भी संकेत दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार राजद बिहार में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी और कार्यकर्ताओं की मेहनत के चलते, इस बार हम बिहार में सत्ता में आएंगे और राज्य के विकास के लिए नई दिशा देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed