फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   A road accident occurred near the Saraswapahi cut on National Highway 27, Madhubani News

Bihar News: एनएच 27 पर तेज रफ्तार बस व ट्रक की टक्कर, वाहन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त; कई यात्री घायल

Mon, 10 Nov 2025 04:56 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Mon, 10 Nov 2025 04:56 PM IST
सार

मधुबनी में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर सरसवपाही के पास तेज रफ्तार बस ट्रक से टकरा गई। हादसे में कई यात्री घायल हुए, जिनका इलाज नजदीकी अस्पताल में जारी है।

विज्ञापन
A road accident occurred near the Saraswapahi cut on National Highway 27, Madhubani News
सड़क हादसे के दौरान घटना स्थल पर खड़े लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधुबनी जिले के भैरवस्थान थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर सरसवपाही कट के समीप रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से जा रही एक बस अनियंत्रित होकर सामने चल रहे ट्रक में जा टकराई, जिससे बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कई यात्री घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

यात्रियों में दहशत फैल गई
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यात्रियों में दहशत फैल गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी की जान नहीं गई। अधिकतर लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Shahnawaz Hussain: 'मुसलमान रिझने वाली कौम नहीं, औवेसी भड़काऊ भाईजान हैं', खास बातचीत में बोले शाहनवाज हुसैन

विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
सूचना मिलते ही भैरवस्थान थानाध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिलते ही एंबुलेंस को बुलाया गया, लेकिन स्थानीय लोगों ने पहले ही घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया था।

हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। इसी दौरान ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने बस को सड़क किनारे हटाकर यातायात बहाल कर दिया है। फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed